फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Sandipika Rawat will represent Purvanchal University

पूर्वांचल विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगी संदीपिका रावत

Thu, 13 Feb 2020 11:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
Sandipika Rawat will represent Purvanchal University
बलरामपुर की संदीपिका रावत का ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी ताइक्वांडो प्रतियोगिता चयन होने पर बधाई देत? - फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। पंजाब प्रांत में आयोजित होने वाले ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी ताइक्वांडो प्रतियोगिता में बलरामपुर जिले की स्वर्णपदक विजेता खिलाड़ी संदीपिका रावत पूर्वांचल विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगी। संदीपिका का चयन बीते दिन मेघबरन सिंह पीजी कॉलेज गाजीपुर में आयोजित चयन ट्रायल के दौरान हुआ है।
विज्ञापन

यह जानकारी देते हुए बलरामपुर ताइक्वांडो टीम के प्रशिक्षक व सचिव जियाउल हशमत ने बताया कि मेघबरन सिंह पीजी कालेज में आयोजित चयन ट्रायल प्रतियोगिता के महिला वर्ग में 57 किलोग्राम भार वर्ग में संदीपिका ने स्वर्ण पदक अर्जित किया है।
विज्ञापन

आगामी मार्च माह में पंजाब यूनिवर्सिटी में होने वाले ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी ताइक्वांडो प्रतियोगिता में संदीपिका मेघरबरन सिंह पीजी कॉलेज गाजीपुर का प्रतिनिधित्व करेंगी। संदीपिका के चयन पर जिले के ताइक्वांडो खिलाड़ियों में हर्ष व्याप्त है। बलरामपुर ताइक्वांडो संघ के डॉ. नितिन कुमार शर्मा, अध्यक्ष डॉ. प्रांजल त्रिपाठी, आलोक श्रीवास्तव, डॉ. अब्दुल कय्यूम व हारिस बिन खालिद आदि ने बधाई देते हुए संदीपिका के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed