फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Sample of Parwal and Brinjal sent to the investigation

जांच को भेजा परवल व बैंगन का नमूना

Wed, 07 Aug 2019 10:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Aug 2019 10:39 PM IST
विज्ञापन
Sample of Parwal and Brinjal sent to the investigation
बलरामपुर के सब्जी मंडी भगवतीगंज में सब्जियों का निरीक्षण करती खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम। - फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। भगवतीगंज स्थित सब्जी मंडी तथा उतरौला सब्जी मंडी के दो-दो सब्जी विक्रेताओं की दुकानों से परवल, शिमला मिर्च व बैंगन का नमूना लेकर प्रयोगशाला जांच के लिए भेजा है। प्रयोगशाला की रिपोर्ट के आधार पर सब्जी विक्रेताओं के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनोद कुमार पांडेय ने बताया कि डीएम कृष्णा करुणेश व शासन के निर्देश पर सब्जी विक्रेताओं के खिलाफ अभियान चलाकर शिकंजा कसा गया है। इस दौरान बुधवार को भगवतीगंज स्थित सब्जी मंडी से विक्रेता ओम प्रकाश की दुकान से परवल व जिबराइल की दुकान से बैंगन का नमूना लेकर प्रयोगशाला जांच के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

सब्जी मंडी उतरौला से नौशाद की दुकान से शिमला मिर्च व सारिक की दुकान से बैंगन का नमूना लेकर प्रयोगशाला जांच के लिए भेजा गया है। प्रयोगशाला जांच की रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सब्जी मंडी उतरौला के कारोबारी नौशाद, सारिक, अब्बास, जान मोहम्मद व मुनव्वर आदि को सब्जी बेंचने के संबंध में जागरूक किया गया। इन विक्रेताओं को रंगी हुई सब्जी न बेचने की हिदायत दी गई। सड़ी-गली सब्जी बेचने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई। लाइसेंस व पंजीकरण के बिना सब्जी बिक्री न करने और सब्जियों में कीटनाशकों का प्रयोग न करने की सलाह दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed