{"_id":"6202a5d2d48f0a0af1776c3e","slug":"samajwadi-party-sp-nominate-balrampur-news-lko6169704148","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP Elections 2022: बलरामपुर में तुलसीपुर से मसूद, उतरौला से हसीब होंगे सपा के प्रत्याशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Elections 2022: बलरामपुर में तुलसीपुर से मसूद, उतरौला से हसीब होंगे सपा के प्रत्याशी
Wed, 09 Feb 2022 07:13 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर।
Published by: लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Feb 2022 07:13 PM IST
सार
सपा के लिए तुलसीपुर तथा उतरौला में दावेदारों की लंबी लिस्ट थी। अंतिम समय में समाजवादी पार्टी में तुलसीपुर से मसूद आलम तथा उतरौला विधानसभा सीट से जनवादी सोशलिस्ट पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष हसीब को मैदान में उतारा है।
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
कई दिनों के संशय के बाद समाजवादी पार्टी (सपा) ने भी मंगलवार की देर शाम जिले की दो विधानसभा सीटों तुलसीपुर और उतरौला में प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। तुलसीपुर से मसूद आलम और उतरौला से हसीब हसन को प्रत्याशी बनाया गया है।
विज्ञापन
विदित हो कि सपा के लिए तुलसीपुर तथा उतरौला में दावेदारों की लंबी लिस्ट थी। इन दोनों विधानसभा सीटों पर टिकट को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे थे। अंतिम समय में समाजवादी पार्टी में तुलसीपुर से मसूद आलम तथा उतरौला विधानसभा सीट से जनवादी सोशलिस्ट पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष हसीब को मैदान में उतारा है।
विज्ञापन
Trending Videos
सपा में गुटबंदी की संभावना प्रबल
मसूद पुराने समाजवादी हैं, वहीं हसीब बीते महीनों में सपा से गठबंधन करने के बाद क्षेत्र में सक्रिय थे। जनवादी पार्टी ने प्रदेश में सपा से गठबंधन किया है। हालांकि, सपा जिलाध्यक्ष परशुराम वर्मा को फोन करने पर उन्होंने न तो फोन उठाया और न ही प्रत्याशियों की घोषणा की पुष्टि की है। इन दोनों लोगों को टिकट दिए जाने से समाजवादी पार्टी में गुटबंदी की संभावना प्रबल हो गई है।