{"_id":"610ec8458ebc3e706204b931","slug":"samaadhaan-divas-balrampur-news-lko590361670","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन कार्ड बनवाने की दो लोगों ने डीएम से लगाई गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन कार्ड बनवाने की दो लोगों ने डीएम से लगाई गुहार
विज्ञापन
फोटो-5-बलरामपुर के तहसील सभागार तुलसीपुर में फरियादियों की फरियाद सुनती डीएम श्रुति
- फोटो : BALRAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस में शनिवार को तुलसीपुर तहसील सभागार में राशन कार्ड बनवाने के लिए दो लोगों ने डीएम से गुहार लगाई। एक साल से डीएसओ दफ्तर का चक्कर काटने का आरोप लगाया। पंचायत भवन पर अवैध कब्जा व अन्य मामले भी समाधान दिवस में निस्तारण के लिए दिए गए। तीनों तहसीलों में 176 प्रार्थना पत्रों में सिर्फ 18 का मौके पर निस्तारण कराया गया।
तुलसीपुर तहसील सभागार में कोरोना प्रोटोकाल के तहत शनिवार को जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए डीएम श्रुति ने कहा कि आम जनमानस व फरियादियों की शिकायतों व समस्याओं को डीएम ने ध्यानपूर्वक सुना और संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय में गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण कराने का निर्देश दिया। नाली, चकरोड व भूमि विवाद की शिकायतों पर एसडीएम विनोद कुमार सिंह को राजस्व व पुलिस टीम मौके पर भेजकर विवाद निस्तारण कराने का निर्देश दिया। जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस में ग्राम नचौरा निवासी रियाज अहमद व इस्लाम अहमद ने डीएम को प्रार्थना पत्र दिया कि जिला पूर्ति का कार्यालय का एक साल से चक्कर काटने के बाद राशन कार्ड नहीं दिया गया है।
ग्राम प्रधान गुलरिहा रफातउल्ला खान ने पंचायत भवन पर अवैध कब्जा करने की शिकायत की।
डीएम ने जिला पूर्ति अधिकारी व एसडीएम को निर्देश दिया कि दोनों मामलों को तत्काल निस्तारित कराएं। प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिए जाने के प्रार्थना पत्र दिए जाने पर निदेशक को सत्यापन करके कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस में 61 प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए गए, जिसमें छह का मौके पर निस्तारण कराया गया। बाकी बचे 55 प्रार्थना पत्रों को तीन दिन में संबंधित विभाग के अधिकारी को निस्तारित कराने का निर्देश दिया। इस मौके पर सीओ कुंवर प्रभात सिंह, तहसीलदार उमेश चंद्र शुक्ल, पीडी अनिल कुमार शुक्ल व एक्सईएन जल निगम मनोज कुमार सिंह सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
उतरौला तहसील सभागार में सीडीओ रिया केजरीवाल ने फरियादियों की शिकायतें सुनी जहां 79 प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए गए। मौके पर आठ का निस्तारण कराया गया। इस अवसर पर उतरौला एसडीएम डॉ. नागेंद्र नाथ यादव सहित तहसील स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। सदर तहसील सभागार में एडीएम वित्त एवं राजस्व अरुण कुमार शुक्ल ने फरियादियों की शिकायतें सुनी। जिसमें 36 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। चार का मौके पर निस्तारण कराया गया। इस अवसर पर एएसपी अरविंद मिश्र, सदर एसडीएम अरुण कुमार गौड़ व सीओ आरआर सिंह सहित तहसील स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।