{"_id":"6478d916f2a06b8755088438","slug":"salary-of-five-including-three-cms-withheld-for-not-recruiting-ayushman-patients-balrampur-news-c-13-1-267191-2023-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: आयुष्मान मरीजों को भर्ती न करने पर तीन सीएमएस सहित पांच का रोका वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: आयुष्मान मरीजों को भर्ती न करने पर तीन सीएमएस सहित पांच का रोका वेतन
Thu, 01 Jun 2023 11:16 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Thu, 01 Jun 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। सरकारी अस्पतालों में आयुष्मान योजना के लाभार्थी मरीजों की भर्ती कम मिलने पर डीएम ने नाराजगी जताई है। तीन सीएमएस सहित पांच लोगों का वेतन उन्होंने रोक दिया है। डीएम ने यह कार्रवाई जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में आयुष्मान योजना के लाभार्थियों को अस्पतालों में भर्ती किए जाने से संबंधित आंकड़ों के आधार पर की है।
बीते दिनों कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक हुई थी। इसमें आयुष्मान योजना की समीक्षा करते हुए डीएम ने सरकारी अस्पतालों में आयुष्मान योजना से उपचारित होने वाले मरीजों का विवरण तलब किया। इसमें पाया गया कि जिला मेमोरियल चिकित्सालय, जिला महिला अस्पताल, संयुक्त जिला चिकित्सालय के साथ सीएचसी गैसड़ी व श्रीदत्तगंज में आयुष्मान योजना के लाभार्थियों को बहुत कम भर्ती किया जाता है। अधीक्षक अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों के विवरण को आयुष्मान पोर्टल पर प्री ऑथराइजेशन नहीं करते हैं। डीएम ने इसे घोर लापरवाही मानते हुए संयुक्त जिला चिकित्सालय के सीएमसएस डॉ. प्रवीण कुमार, जिला महिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. विनीता राय, जिला मेेमोरियल चिकित्सालय के सीएमएस अरुण कुमार श्रीवास्तव, सीएचसी श्रीदत्तगंज के अधीक्षक डॉ. विकल्प मिश्रा व गैसड़ी के अधीक्षक डॉ. अरविंद कुमार के मई माह का वेतन रोक दिया है। डीएम ने स्थिति में सुधार न होने पर विभागीय कार्रवाई की चेतावनी भी दी है।