{"_id":"6570b4b2043d6e15c00e1188","slug":"salary-of-106-head-teachers-stopped-for-not-uploading-details-balrampur-news-c-99-1-slko1019-5095-2023-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: ब्योरा अपलोड न करने पर रोका 106 प्रधानाध्यापकों का वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: ब्योरा अपलोड न करने पर रोका 106 प्रधानाध्यापकों का वेतन
Wed, 06 Dec 2023 11:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Wed, 06 Dec 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। यू डायस पोर्टल पर विद्यालय प्रोफाइल एवं अध्यापकों का प्रोफाइल अपलोड न करना प्रधानाध्यापकों को भारी पड़ने लगा है। बेसिक शिक्षा अधिकारी कल्पना देवी ने इसे गंभीरता से लेते हुए 106 विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों का दिसंबर माह का वेतन रोकने का निर्देश दिया है।
बीएसए ने बताया कि यू डायस पोर्टल पर डाटा अपलोड न करने पर पिछले माह ही प्रधानाध्यापकों व शिक्षकों का वेतन रोका गया था। 29 नवंबर को शिक्षक संघ व अध्यापकों के अनुरोध पर वेतन भुगतान पर लगी रोक हटा दी गई थी। प्रधानाध्यापकों को शीघ्र डाटा अपलोड करने का निर्देश भी दिया गया था। इसके बावजूद पांच दिसंबर तक की तय मियाद में 106 विद्यालयों का डाटा पोर्टल पर अपलोड नहीं हुआ है। इस लिए डाटा अपलोड न करने वाले प्रधानाध्यापकों सहित अन्य शिक्षकों का दिसंबर माह का वेतन अग्रिम आदेश तक रोकने का निर्देश दिया गया है।