फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Saima won in mehndi competition

Balrampur News: मेहंदी प्रतियोगिता में सायमा ने मारी बाजी

Sat, 08 Feb 2025 12:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sat, 08 Feb 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Saima won in mehndi competition
बलरामपुर के गर्ल्स इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में शामिल विद्यार्थी व ​शिक्षक।
बलरामपुर। नगर के गर्ल्स इंटर कॉलेज में शुक्रवार को टीबी व एड्स रोग विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्राओं के बीच मेहंदी प्रतियोगिता कराई जाएगा। इसमें छात्रा सायमा खातून को पहला स्थान मिला।
विज्ञापन

वात्सल्य संस्था की तरफ से आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में छात्राओं को टीबी व एड्स रोग के लक्षणों के बारे में जानकारी दी गई। संस्था के प्रबंधक आलोक सिंह ने कहा कि जागरूकता के अभाव में पिछड़े क्षेत्रों में टीबी व एड्स जैसी खतरनाक बीमारियां पांव पसार रहीं हैं। इन जानलेवा बीमारियों के बारे में यदि समय रहते पता चल जाए तो उपचार शुरू करके पीड़ित की जान बचाई जा सकती है।
विज्ञापन

मॉनीटरिंग अधिकारी राकेश तिवारी व काउंसलर पूनम ने छात्राओं को पंपलेट वितरित करके टीबी व एड्स बीमारी से बचाव के प्रति जागरूक किया। इस दौरान छात्राओं के बीच मेहंदी प्रतियोगिता कराई गई। इसमें सायमा खातून को प्रथम, आफसीन खातून को द्वितीय व निर्जला विश्वकर्मा को तृतीय स्थान मिला। विजयी प्रतिभागियों को संस्था की तरफ से प्रमाण पत्र, मेडल व उपहार भेंट किए गए। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य रेखा देवी, एकता, ओमप्रकाश, सुनील कुमार, निक्की व गुड़िया सहित कई मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed