फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   safety awareness

एसपी ने बेटियों ने पढ़ाया सुरक्षा का पाठ

Wed, 10 Jul 2019 10:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jul 2019 10:03 PM IST
विज्ञापन
safety awareness
बलरामपुर। एसपी देवरंजन वर्मा ने बुधवार को नगर के गर्ल्स इंटर कॉलेज में बेटियों को सुरक्षा का पाठ पढ़ाया। जिले के सभी थाना क्षेत्रों में बेटियों को जागरुक करने के लिए कार्यक्रम किए गए। स्कूलों के आसपास अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ पुलिसिया शिकंजा कसा गया। अराजक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई। बेटियों से तत्काल हेल्पलाइन नंबरों पर सुचना देने की भी अपील की गई।
विज्ञापन

गर्ल्स इंटर कॉलेज में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एसपी ने कहा कि किसी भी व्यक्ति पर अंधविश्वास न करें। किसी के बुलाए जाने पर माता-पिता को जानकारी देने के बाद ही जाएं। आत्मरक्षा के लिए अपने स्कूल में एनसीसी या स्काउट गाइड का प्रशिक्षण कराएं। इससे बेटियों में आत्मविश्वास बढ़ेगा और सुरक्षा को लेकर मन का संशय दूर होगा।
विज्ञापन

इंटरनेट का इस्तेमाल करते समय अपनी निजी जानकारी जैसेे फोटो, घर की फोटो, मोबाइल नंबर व पासवर्ड कदापि न शेयर करें। किसी भी घटना तत्काल यूपी 100 व अन्य नंबरों पर फोन करके सहायता लें। स्कूलों, कॉलेजों, कोचिंग सेंटर, मॉल, सिनेमा घरों व मंदिरों के आसपास सादी वर्दी में महिला व पुरुष सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छेड़छाड़ व अराजकता फैलाने वाले लफंगों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कार्रवाई कर रही है। एएसपी अरविंद मिश्र ने उतरौला के टिनी टाटर्स इंटर कॉलेज में बेटियों को सुरक्षा का पाठ पढ़ाया। इस अवसर पर स्कूल के समस्त स्टाफ मौजूद रहे। सीओ मनोज कुमार ने भी छात्राओं को सुरक्षा की जानकारी दी। जिले भर के थाना क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम कर बेटियों को सतर्क किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed