{"_id":"613f89c98ebc3eb6fa773fc6","slug":"sadhus-saints-worship-lord-ganesha-with-maha-aarti-balrampur-news-lko5954118200","type":"story","status":"publish","title_hn":"साधू-संतों ने महाआरती के साथ की भगवान गणेश की पूजा अर्चना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साधू-संतों ने महाआरती के साथ की भगवान गणेश की पूजा अर्चना
विज्ञापन
बलरामपुर। नगर के झारखंडी मंदिर में गणेश उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। रविवार की रात अयोध्या, प्रयागराज व नगर के साधू संतों ने महाआरती के साथ भगवान गणेश की पूजा अर्चना की। इस दौरान मंदिर प्रबंध समिति की तरफ से साधू संतों को सम्मानित भी किया गया।
गणेश उत्सव में भाग लेने आए हनुमानगढ़ी अयोध्या के महंत राजूदास जी महराज, उदासीन संगत प्रयागराज के महंत सत्यनाम दास जी महराज, उदासीन संगत अयोध्या के महंत धर्मदास जी महराज एवं महंत श्याम सुंदर दास जी महराज का उदासीन संगत गेल्हापुर मंदिर में महंत बृजानंद जी महराज ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।
भगवतीगंज बाजार में श्याम मित्र मंडल एवं श्री बाला जी परिवार की तरफ से भी साधू संतों को सम्मानित किया गया। झारखंडी मंदिर में साधू संतों के साथ पूर्व सांसद दद्दन मिश्रा, सदर विधायक पल्टूराम, एसएससी ग्रुप के एमडी धीरेन्द्र प्रताप सिंह धीरू, आरएसएस के वरिष्ठ प्रचारक गंगा सिंह, भाजपा जिला प्रभारी त्रयंबक तिवारी व जिला मीडिया प्रभारी डीपी सिंह ने आरती उतारकर भगवान श्रीगणेश की पूजा अर्चना की।
विज्ञापन
महाआरती में भारी संख्या में महिला व पुरुष श्रद्घालु शामिल हुए। धर्माचार्य पंडित सुरेश शुक्ला ने विधि विधान के साथ भगवान गणेश की पूजा कराई। महाआरती के बाद मंदिर प्रबंध समिति की तरफ से मुख्य अतिथि व हनुमानगढ़ी मंदिर के महंत राजू दास जी महराज को गदा भेंटकर सम्मानित किया गया।
मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष अनिरूद्घ राव, अमरेन्द्र प्रताप सिंह, कुलदीप सिंह, शिव सिंह, लकी गुप्ता व पप्पू गुप्ता आदि ने गणेश उत्सव में आए सभी साधू संतों तथा अतिथिगणों को भी अंगवस्त्र व भगवान श्रीगणेश का चित्र भेंटकर सम्मानित किया। इस अवसर पर कृष्णा मिश्रा, सोनू गिरि, लाल सिंह, अनिल सिंह, बाबादीन, चंदन, अनिल गिरि व सिद्घार्थ साहू आदि मौजूद रहे।