{"_id":"6a4d32cd1984ef65130f11ad","slug":"sadbuddhi-yatra-organized-on-the-issue-of-theft-of-offerings-for-ram-temple-balrampur-news-c-100-1-slko1028-161818-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: राम मंदिर के चढ़ावा चोरी मुद्दे पर निकाली सद्बुद्धि यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: राम मंदिर के चढ़ावा चोरी मुद्दे पर निकाली सद्बुद्धि यात्रा
Tue, 07 Jul 2026 10:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Tue, 07 Jul 2026 10:39 PM IST
विज्ञापन
फोटो-28- नगर में पैदल यात्रा निकालते कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता। स्रोत पार्टी।
विज्ञापन
गोंडा। राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के मामले की न्यायिक जांच की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सद्बुद्धि यात्रा निकाली। जिला व शहर कांग्रेस कमेटी की ओर से निकाली गई यात्रा को पुलिस ने कार्यालय से आगे नहीं बढ़ने दिया।
कांग्रेस नेताओं का कहना था कि श्रीराम मंदिर में चढ़ावे में हुई कथित चोरी और ट्रस्ट की उदासीनता से करोड़ों श्रद्धालुओं की धार्मिक आस्था आहत हुई है। पूरे प्रकरण की जांच उच्च न्यायालय के जज से कराई जाए। साथ ही, श्रीराम मंदिर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को भंग कर मंदिर के संचालन की जिम्मेदारी पीठों के शंकराचार्यों तथा अयोध्या धाम के प्रमुख महंतों को सौंपने की मांग की। सद्बुद्धि यात्रा कांग्रेस भवन से निकलने वाली थी, लेकिन पुलिस ने यात्रा को आगे बढ़ने की अनुमति नहीं दी। इस दौरान शहर अध्यक्ष शाहिद अली कुरैशी, जिला मीडिया प्रभारी शिवकुमार दुबे, विनय प्रकाश त्रिपाठी, मुजीब अहमद, सुभाष चंद्र पांडेय, चांद खान, अजय रस्तोगी, संतोष सिंह, बेबी मिश्रा, भगौती सोनी, अनिल कुमार, हनुमंत वर्मा, जैनुल आब्दीन खान, शिव प्रकाश शुक्ला, सलीम कुरैशी आदि उपस्थित रहे।