{"_id":"61c8a8cd12668329b228e10b","slug":"ruckus-between-police-and-members-in-a-dispute-between-two-parties-balrampur-news-lko610672849","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो पक्षों के विवाद में पुलिस व सभासदों के बीच बवाल-.संशोधित खबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो पक्षों के विवाद में पुलिस व सभासदों के बीच बवाल-.संशोधित खबर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। पहलवारा मोहल्ले में शनिवार रात दो पक्षों में हुए मामूली विवाद में पहुंचे सभासद पुलिस के बीच विवाद हो गया। सभासदों का आरोप है कि पुलिस ने उनको लाठी से पीटा। सभासद ने एसपी को तहरीर देकर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। दोनों सभासद भाजपाई है।
मोहल्ला पहलवारा के सभासद विनोद गिरि ने एसपी को दी गई तहरीर में कहा गया है कि शनिवार रात उनके मोहल्ले में दो लोगों के बीच विवाद हो गया। सूचना मिलने पर वह मौके पर पहुंचे तो काफी भीड़ जमा थी। विनोद का आरोप है कि वह मामले को शांत कराने का प्रयास कर ही रहे थे कि इसी बीच उग्र होकर पहलवारा पुलिस चौकी प्रभारी उमाशंकर मिश्र व उनके साथियों ने उनको लाठियाें से पीटना शुरू कर दिया।
सूचना पाकर मौके पहुंचे बाजार सभासद अंशू मिश्रा भी पहुंचे और उन्होंने मेरे साथ हो रहे अभद्र व्यवहार का विरोध किया तो नगर कोतवाल सजय दूबे और उनकी टीम ने अंशु मिश्रा को भी मारा पीटा।
विज्ञापन
विनोद गिरि ने एसपी से मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है। वहीं दूसरी तरफ नगर कोतवाल का कहना है कि पहलवारा निवासी दो भाई शिवशंकर व उमाशंकर के बीच पिता को खाना देने के लिए विवाद हुआ।
मामले की सूचना डायल 112 व पुलिस चौकी पहलवारा की टीम पहुंची। सभासद विनोद गिरि शिवशंकर की तरफ से पैरवी करने पहुंचे इन्होंने मौके पर मौजूद महिला पुलिस कर्मियों के अभद्रता की तथा दो पक्षों को उकसाकर पत्थरबाजी शुरू करा दी। सभासद अंशू मिश्रा भी मौके पर पहुंचकर पुलिस कर्मियों के साथ अभद्रता करने लगे। मौके पर पहुंचकर सभी लोगों को कोतवाली ले आया।
देर रात सीओ सिटी वरुण मिश्रा की मौजूदगी मे वार्ता कर मामले को सुलझा दिया गया। वहीं शिवशंकर व उमाशंकर की तहरीर पर दोनों पक्षों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है। देर शाम तक पीड़ित सभासदों के साथ-साथ नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि शाबान अली व सभासद संजय कुमार मिश्रा के साथ तमाम सभासद मामले को लेकर राज्यमंत्री पल्टूराम से वार्ता कर रहे थे।
हालांकि इस वार्ता के बारे में किसी ने कोई बयान नहीं दिया है। वहीं सभासद एसोसिएशन के पदाधिकारी राघवेंद्र कांत सिंह मंटू ने चेतावनी दी है कि यदि दोषी पुलिस कर्मियों को निलंबित कर उनके खिलाफ केस दर्ज नहीं किया गया तो वह नगर पालिका की आवश्यक सेवाएं ठप कर आंदोलन के लिए विवश होंगे।