फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Route diversion will remain in the city on the day of Moharram

मोहर्रम के दिन नगर में रहेगा रुट डायवर्जन

Sat, 07 Sep 2019 11:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Sep 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
Route diversion will remain in the city on the day of Moharram
बलरामपुर। मोहर्रम के दिन जिला मुख्यालय के नगर में रूट डायवर्जन रहेगा। यातायात विभाग की तरफ से रूट डायवर्जन की एडवायजरी जारी कर दी गई है। यातायात विभाग के कांस्टेबिल विक्रम शर्मा ने शनिवार को बताया कि एसपी देवरंजन वर्मा के निर्देश पर रूट डायवर्जन की व्यवस्था निर्धारित की गई है।
विज्ञापन

मोहर्रम के दिन 10 अगस्त को यातायात व्यवस्था बेहतर ढंग से संचालित कराने के लिए जुलूस निकलने तक नगर में रूट डायवर्जन रहेगा। बहराइच मार्ग से आने वाले सभी प्रकार के बड़े वाहनों को देहात थाना के सेखुईकला तिराहे के पास बैरियर लगाकर रूट डायवर्जन की व्यवस्था कराई जाएगी। बहराइच से गोंडा व उतरौला मार्ग पर जाने वाले छोटे वाहनों को पीपल तिराहा से बड़ा परेड होते हुए संतोषी माता तिराहा से निकलने की व्यवस्था कराई गई है।
विज्ञापन

यही व्यवस्था उतरौला व गोंडा से आने वाले छोटे वाहनों के लिए रहेगी। बहराइच मार्ग से तुलसीपुर मार्ग पर जाने वाले छोटे वाहनों को पथिक होटल की बगल वाली गली से बैंक ऑफ इंडिया होते हुए आने-जाने की व्यवस्था रहेगी। इसी प्रकार से तुलसीपुर से बहराइच जाने वालों को भी इसी मार्ग से होकर जाना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

तुलसीपुर मार्ग पर आने वाले सभी बड़े वाहनों को मेवालाल चौकी पर बैरियर लगाकर मोहर्रम जुलूस के समाप्त होने तक रोका जाएगा। तुलसीपुर मार्ग से आने वाले सभी प्रकार के छोटे वाहनों को कालीथान तिराहे से मेजर चौराहा, बलुहा चौकी होते हुए उतरौला मार्ग की ओर मोहर्रम जुलूस के समाप्त होने तक डायवर्जन किया जाएगा। इसी प्रकार से गोंडा व उतरौला से तुलसीपुर जाने वाले छोटे वाहनों के लिए यही व्यवस्था लागू रहेगी। यातायात विभाग की तरफ से सहयोग की अपील की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed