फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Roads were cut off in the flood, and ponds were formed in some places

Balrampur News: बाढ़ में कट गईं सड़कें, तो कहीं बन गईं तालाब

Fri, 27 Sep 2024 11:05 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Sep 2024 11:05 PM IST
विज्ञापन
Roads were cut off in the flood, and ponds were formed in some places
बलरामपुर के सुगानगर से लोलियनपुरवा जाने वाली कटी सड़क।-संवाद
बलरामपुर। जिले में सड़कों की स्थिति काफी दयनीय है। कहीं बाढ़ आने पर पूरी सड़कें कट गई हैं तो कहीं सड़क तालाब का रूप धारण किए है। विभागीय अधिकारी अपनी जिम्मेदारी के प्रति उदासीन बने हुए हैं। मिनटों का सफर तय करने में ग्रामीण को घंटों लग रहे हैं। जर्जर सड़कों के चलते कई बार ग्रामीण दुर्घटनाओं का शिकार भी हो जाते हैं। स्थानीय लोगों ने कई बार जिम्मेदारों से सड़कों को दुरुस्त कराने की मांग भी की लेकिन सुनवाई नहीं की गई। मुख्यमंत्री के गड्ढामुक्त सड़कों के आदेश के बाद इन सड़कों के मरम्मत की उम्मीदें ग्रामीणों में जरूर जगी हैं।
विज्ञापन

महराजगंज तराई। सुगानगर से लोनियनपुरवा जाने वाली सड़क दो माह पहले आई बाढ़ में आधी कटकर बह गई है। इसके लिए ग्रामीणों को ब्लाॅक मुख्यालय आने के लिए 7-8 किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ता है। इसी मार्ग पर लोनियनपुरवा, शांतिपुरवा, विजयीडीह सहित 10 गांवों के लोगों का आवागमन होता है।
विज्ञापन


महदेईया बाजार। स्थानीय बाजार के मुख्य चौराहे से मुजेहनी गांव तक जाने वाला सड़क की गिट्टियां उखड़ गई हैं। बरसात होने पर सड़क तालाब बन जाती है। कई वर्षों से सड़क मरम्मत कराने की मांग ग्रामीण कर रहे हैं लेकिन विभागीय अधिकारी कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

महराजगंज तराई। लहेरी गांव से विजयीडीह जाने वाली सड़क की गिट्टियां उजड़कर कच्ची सड़क बन गई है। बरसात होने पर सड़क पर कीचड़ फैल जाता है। ऐसे में राहगीरों को आवागमन करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed