फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Roads and drains will be constructed in urban areas with Rs. 4.27 crore

Balrampur News: 4.27 करोड़ से शहरी क्षेत्रों में सड़क व नाली का होगा निर्माण

Fri, 27 Sep 2024 04:16 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Sep 2024 04:16 PM IST
विज्ञापन
Roads and drains will be constructed in urban areas with Rs. 4.27 crore
बलरामपुर में ​स्थित सड़क जिसका कराया जाएगा निर्माण।-संवाद
बलरामपुर। जिले की पांचों नगर निकायों में जर्जर सड़कों से होने वाली परेशानी से लोगों को राहत दिलाने की तैयारी है। इसके लिए चार करोड़ 27 लाख रुपये की लागत से सड़क व नाली का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन

नगरीय निकायों में कहीं पर जर्जर सड़क की समस्या है तो कहीं पर जलभराव की दिक्कत। ऐसे में लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में अब नगरीय विकास अभिकरण ने विकास कार्यों को लेकर प्लान तैयार किया है। इसमें जनप्रतिनिधियों से प्रस्ताव लिए गए हैं। इसके बाद टीम ने उसका स्थलीय सत्यापन किया है।
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी प्रदीप कुमार ने मुख्यमंत्री नगरीय अल्प विकसित एवं मलिन बस्ती विकास योजना के तहत प्रस्ताव तैयार करके राज्य नगरीय विकास अभिकरण के निदेशक को भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-------
होंगे ये निर्माण कार्य
बलरामपुर नगर पालिका क्षेत्र
- वार्ड नंबर 25 में 65 लाख रुपये की लागत से पुरानी बाजार में डॉ. तुलसीस दूबे के मकान से डिपवा बाग शमसान घाट होते हुए डिपवा बगिया तक 600 मीटर सीसीरोड का निर्माण कार्य।
- भगवतीगंज में 45 लाख रुपये की लागत से मेन रोड से आदर्श संस्कृत विद्यालय तक व 15 लाख रुपये की लागत से मेन रोड से बाबूलाल के घर तक सीसीरोड व नाली निर्माण कार्य।
- तुलसीपार्क में 50 लाख रुपये की लागत से राजीव कुमार के घर से गोल्डी सरदार के मकान तक सीसीरोड व नाली निर्माण कार्य।
- वार्ड नंबर सात में 25 लाख रुपये की लागत से नीलबाग अचलापुर में दीक्षित काॅलोनी में 200 मीटर सीसीरोड व नाली निर्माण कार्य।
- विशुनीपुर रिजर्व में 20 लाख रुपये की लागत से सरस्वती स्कूल तक रबर मोल्डिंग इंटरलाॅकिंग का कार्य।


उतरौला नगर पालिका परिषद
वार्ड नंबर सात सुभाषनगर दक्षिणी में 30 लाख रुपये की लागत से खैरुनिशा हाॅस्पिटल के बगल से तैय्यब अली एडवाेकेट के स्कूल होते हुए अता मोहम्मद के घर तक इंटरलॉकिंग रोड का निर्माण होगा। 30 लाख रुपये की लागत से पवन नेता के घर से महताब के घर होते हुए नूरुल्ला के जनरल स्टोर से होते हुए छिपिया कब्रिस्तान चौराहे तक इंटरलॉकिंग रोड व नाली निर्माण कार्य।
-----------
तुलसीपुर नगर पंचायत
पुरवा वार्ड में 35 लाख रुपये से इटवा रोड से भूपेश मिश्र के घर होते हुए श्याम किशोर मिश्रा के घर तक सीसीरोड व नाली निर्माण, नई बस्ती वार्ड में 40 लाख रुपये से विश्वनाथ चौहान के घर से संगमलाल मिश्र के घर होते हुए सीसीरोड व बड़े नालों का निर्माण कार्य।
---------
गैसड़ी नगर पंचायत
वार्ड चार में 18 लाख रुपये की लागत से कमलेश सिंह के घर से बिट्टे शाह के घर होते हुए अर्जुन पाल के घर तक व सुगांव वार्ड में 19 लाख रुपये की लागत से राधेश्याम के घर से बालकराम के घर तक इंटरलॉकिंग व नाली निर्माण कार्य।

---------------
पचपेड़वा नगर पंचायत
वार्ड नंबर सात जुड़ी कुईयां में 26 लाख रुपये की लागत से अब्दुल कय्यूम के घर से रोजन के घर तक, 24 लाख रुपये की लागत से डॉ. जावेद के मकान से अकबर के मकान तक सीसीरोड व नाली निर्माण का कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed