फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Road dilapidated, trouble to passers-by

Balrampur News: सड़क जर्जर, राहगीरों को परेशानी

Sun, 18 Jun 2023 11:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sun, 18 Jun 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
Road dilapidated, trouble to passers-by
बलरामपुर के बनघुसरा जाने वाला जर्जर संपर्क मार्ग।
बलरामपुर। सदर विकास खंड में उतरौला रोड से बनघुसरा जाने वाला संपर्क मार्ग जर्जर हो गया है। जगह-जगह गड्ढे होने से आए दिन लोग दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। क्षेत्रवासियों ने डीएम से सड़क मरम्मत कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

क्षेत्रवासी देवेंद्र पांडे, उदयभान, रवि प्रकाश, प्रमोद, कमलेश ,प्रदीप राजेंद्र कुमार, जमील अहमद, मोहम्मद जिब्राइल, यार मोहम्मद, कौशल दुबे, मोहम्मद कासिम व बाबू लाल आदि का कहना है कि बनघुसरा जाने वाली सड़क का निर्माण करीब पांच वर्ष पूर्व कराया गया था। बनने के बाद से ही वह टूटने लगी थी। वर्तमान समय में सड़क की हालत काफी बदतर हो गई है। बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं।
विज्ञापन

सड़क जर्जर होने से लोग आए दिन दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। इन लोगों का यह भी आरोप है कि सड़क के टूटने की सूचना कई बार संबंधित विभाग के अधिकारियों को दी गई लेकिन, आज तक उसकी मरम्मत नहीं कराई गई। इन सभी ने डीएम को मांग पत्र भेजकर सड़क की मरम्मत कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed