फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Road bridge broken, traffic stopped for 15 days

सड़क की पुलिया टूटी, 15 दिनों से आवागमन ठप

Mon, 30 Nov 2020 09:50 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 30 Nov 2020 09:50 PM IST
विज्ञापन
Road bridge broken, traffic stopped for 15 days
महराजगंज तराई (बलरामपुर)। सड़क की पुलिया 15 दिनों से टूटी पड़ी है। विभाग की लापरवाही का खामियाजा क्षेत्र के लोगों को भुगतना पड़ रहा है। सड़क पर क्षेत्र के लोगों का आवागमन ठप है। तुलसीपुर ब्लॉक मुख्यालय कौवापुर जाने के लिए क्षेत्र के 15 गांव के लोगों को 10 किलोमीटर का चक्कर काटना पड़ रहा है। क्षेत्रवासियों ने डीएम से तत्काल इस समस्या का निराकरण कराने की मांग की है।
विज्ञापन

क्षेत्रवासी बड़कऊ राम, शिवकुमार, राम खेलावन व उत्तम कुमार आदि ने डीएम को भेजे गए पत्र में कहा है कि ब्लॉक तुलसीपुर के ग्राम दुदरा से फाजिलडीह जाने वाली सड़क की पुलिया बीते 15 दिनों से क्षतिग्रस्त पड़ी है। पुलिया के मलबे व ढक्कन को बाहर रख दिया गया है जिसके चलते चार पहिया वाहनों का आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया है।
विज्ञापन

पैदल व बाइक सवार ही आ जा सकते हैं जो कभी भी दुर्घटना का शिकार हो सकते हैं। पुलिया क्षतिग्रस्त होने से क्षेत्र के 15 गांव के लोगों को ब्लॉक मुख्यालय पहुंचने के लिए 10 किलोमीटर का चक्कर काटना पड़ रहा है। विभाग के घोर लापरवाही का खामियाजा क्षेत्र के लोगों को भुगतना पड़ रहा है। क्षेत्र के लोगों ने डीएम से तत्काल समस्या निराकरण कराने की मांग की है। डीएम कृष्णा करुणेश ने पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड के एक्सईएन को शीघ्र समस्या का निराकरण कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed