फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   road

सड़क बनी तालाब, आवागमन कैसे करें साहब

Sun, 19 Sep 2021 10:53 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Sep 2021 10:53 PM IST
विज्ञापन
road
फोटो-4-बलरामपुर के बकौलपुर राजपुर जाने वाले मार्ग सड़क बनी तालाब।(संवाद) - फोटो : BALRAMPUR
गैसड़ी(बलरामपुर)। क्षेत्र के बकौली राजपुर का संपर्क मार्ग पूरी तरह से तालाब का रूप अख्तियार कर चुका है। लगभग 200 मीटर सड़क गड्ढों तब्दील हो चुकी है। दो महीने से सड़क पर जलभराव की समस्या बनी हुई है। सड़क जर्जर होने से करीब 24 गांव के सैकड़ों लोगों का आवागमन प्रभावित हो रहा है। क्षेत्रवासियों ने डीएम को पत्र भेजकर सड़क मरम्मत कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

क्षेत्रवासी मोहम्मद नईम, जगदंबा ठाकुर, चंद्र शेखर शर्मा, अमरनाथ वर्मा व पप्पू शर्मा आदि ने बताया कि बकौली राजपुर जाने वाला संपर्क मार्ग पीडब्ल्यूडी के अंतर्गत आता है। कई वर्षों से इस सड़क की मरम्मत नहीं कराया गया है। सड़क पर बड़े-बड़े गढ्डे हो गए हैं। करीब 200 मीटर सड़क उजड़कर तालाब का रूप ले चुकी है। सड़क तालाब बन जाने से हमेशा जलभराव की समस्या बनी रहती है। सड़क जर्जर होने से आए दिन लोग दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। इन मार्ग से करीब 24 गांव के सैकड़ों लोगों का आवागमन प्रतिदिन होता है। इन लोगों ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर सड़क मरम्मत कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed