फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   road,balrampur,electric,Jam,shut down

बिजली संकट झेल रहे लोगों ने किया चक्काजाम

Thu, 13 Oct 2022 11:25 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Oct 2022 11:25 PM IST
विज्ञापन
road,balrampur,electric,Jam,shut down
फोटो-4-बलरामपुर के वीर विनय चौराहे पर बिजली कटौती पर आक्रोश जताते लोग।-संवाद - फोटो : BALRAMPUR
लगातार पांच दिनों से शहर की बिजली गुल होने पर नगरवासियों का गुस्सा गुरुवार को फूट पड़ा। वीर विनय चौराहे पर एकत्र होकर नगरवासियों ने चक्का जाम कर दिया। लोगों का गुस्सा देखकर मौके पर नगर कोतवाली की पुलिस पहुंच गई। एसडीएम सदर से शीघ्र ही बिजली आपूर्ति बहाल कराने के आश्वासन पर नगरवासियों ने चक्काजाम समाप्त किया।
विज्ञापन

गुरुवार को कांग्रेस के निवर्तमान जिलाध्यक्ष अनुज सिंह, शैलेश सिंह शीलू, आलोक अग्रवाल, सभासद राघवेंद्रकांत सिंह मंटू, डॉ. राकेश चंद्र, राम कुमार गुप्ता समेत बड़ी संख्या में शहरवासी वीर विनय चौराहे पर एकत्र हो गए। इसके बाद बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए चक्का जाम कर दिया। मौके पर पहुंचे नगर कोतवाल संजय दूबे ने समझाने-बुझाने का प्रयास किया।
विज्ञापन

नगरवासियों का कहना था कि बाढ़ आ जाने से बीते पांच दिनों से सिविल लाइन, पहलवारा, खमौहा, विशुनापुर, वीर विनय व पुरैनिया वार्ड आदि वार्डों की बिजली गुल है। दो दिन से बाढ़ का पानी भी इन वार्डों से खत्म हो गया है। इसके बावजूद बिजली आपूर्ति बहाल नहीं की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर कोतवाल ने सदर एसडीएम राजेंद्र बहादुर से जिलाध्यक्ष की बात कराई। इधर, नगरवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही बिजली आपूर्ति शुरू नहीं की गई तो हम लोग पुन: चक्का जाम करने पर विवश होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed