{"_id":"657c986af177bf252d051fe9","slug":"road-accidents-create-chaos-four-killed-23-injured-balrampur-news-c-99-1-slko1019-5339-2023-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में कोमल ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में कोमल ने मारी बाजी
Fri, 15 Dec 2023 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Fri, 15 Dec 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। एमपीपी इंटर कॉलेज में शुक्रवार को विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के दौरान कोमल मिश्रा ने बेहतर मॉडल प्रस्तुत कर बाजी मारी। विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि श्याम मनोहर तिवारी, डीआईओएस गोविंद राम, एमपीपी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राकेश प्रताप सिंह व सह समन्वयक आशीष कुमार वर्मा ने किया। वैश्विक कल्याण के लिए वैश्विक विज्ञान विषय पर आयोजित विज्ञान प्रतियोगिता में करीब 30 विद्यालयों के 100 छात्रों ने प्रतिभाग किया। बेहतर मॉडल प्रस्तुत कर बलरामपुर बालिका इंटर कॉलेज की छात्रा कोमल मिश्रा को प्रथम, शांति पब्लिक इंटर कॉलेज की छात्रा काव्या श्रीवास्तव को द्वितीय, राजकीय इंटर कॉलेज की सोनाली चौरसिया को तृतीय, सरदार वल्लभ भाई पटेल कॉलेज के शानू सिंह को चतुर्थ एवं भारतीय इंटर कॉलेज उतरौला के छात्र विशाल भारद्वाज को पंचम स्थान मिला। विजेता छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया है।