फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   road accident

Balrampur News: सड़क सुरक्षा माह का हुआ समापन, सम्मानित हुए चालक

Sat, 04 Feb 2023 11:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Feb 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
road accident
बलरामपुर। मार्ग दुर्घटनाओं की रोकथाम और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जिले में सड़क सुरक्षा माह चलाया गया। पांच जनवरी को शुरू हुए सड़क सुरक्षा माह में जागरूकता कार्यक्त्रस्म चलाकर लोगों को यातायात नियमों की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

कहा कि लापरवाही के कारण अपना जीवन खतरे में न डालें। अपने दायित्वों का सही ढंग से पालन करने वाले चालक व परिचालक को सम्मानित कर सड़क सुरक्षा माह का समापन हुआ।
विज्ञापन

शनिवार को एआरटीओ अरविंद कुमार यादव ने जागरूकता कार्यक्त्रस्म को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन अनमोल है, इसे दुर्घटना का शिकार न होने दें। सड़क पर वाहन चलाते समय अगर आपने जरा सी भी लापरवाही की तो खुद की जिंदगी खतरे में पड़ने के साथ ही दूसरे का जीवन भी संकट में पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क हादसे से बचने के लिए दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट एवं चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग अवश्य करें। वाहन चलाते समय यदि नींद का अहसास हो तो तुरंत किसी होटल या पेट्रोल पंप के पास वाहन खड़ी करके नींद पूरी कर लें, उसके बाद ही यात्रा करें।

आरआई प्रदीप कुमार ने कहा कि वाहन चलाते समय किसी भी तरह का नशा न करें। निर्धारित गति में ही वाहन चलाएं। वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग न करें। जागरूकता कार्यक्त्रस्म के दौरान एआरटीओ ने दायित्वों का सही ढंग से पालन करने वाले परिवहन निगम के चालक व परिचालक रंजन प्रताप, मोहम्मद अकरम, श्रवण कुमार सिंह, जय प्रकाश मिश्र, अजय सिंह व संदीप कुमार वर्मा को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed