{"_id":"61bb7dfe602cf1301f38506b","slug":"road-accident-balrampur-news-lko6092613133","type":"story","status":"publish","title_hn":"गली में घुसकर पलटी बस, 13 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गली में घुसकर पलटी बस, 13 घायल
विज्ञापन
तुलसीपुर (बलरामपुर)। सिद्धार्थनगर जिले के बढ़नी कस्बे से नेपाली तथा भारतीय यात्रियों को लेकर इंदौर मध्य प्रदेश जा रही बस बुधवार रात तुलसीपुर थाना क्षेत्र में ओवरटेक करते समय एक गली में घुसकर पलट गई। इस घटना में 13 यात्री घायल हुए। घायलों में एक की हालत गंभीर है। उसे लखनऊ रेफर किया गया है।
बढ़नी से इंदौर जा रही प्राइवेट बस में करीब 40 लोग सवार थे। बस में अधिकांश यात्री नेपाली थे। ग्रामीणों ने बताया कि बस ओवर स्पीड जा रही थी। रमवापुर पेट्रोल पंप के पास सड़क पर खड़े ट्रक को बस चालक ने ओवरटेक करना चाहा। इसी दौरान सामने से आ रही बाइक को देखकर चालक अपना नियंत्रण खो बैठा। बस रमवापुर की गली में घुसकर पलट गई।
घटना में नेपाल राष्ट्र के इंद्र बहादुर, ऋषभ, दीपक गौतम, नीम बहादुर, वासुदेव, दशरथ पांडेय, भीम बहादुर तथा इंदौर मध्य प्रदेश निवासी मुकुंद शर्मा सहित कुल 13 लोग घायल हो गए। शोर सुनकर लोगों ने यात्रियों को बाहर निकाला और उन्हें सीएचसी तुलसीपुर ले गए।
विज्ञापन
प्राथमिक उपचार के बाद अधिकांश यात्रियों को छुट्टी दे दी गई। उपनिरीक्षक आरके वर्मा ने बताया कि बस को गली से निकालकर सड़क के किनारे खड़ा कर दिया गया है। चालक मौके से भाग गया है। गंभीर रूप से घायल भीम बहादुर को लखनऊ रेफर किया गया है।