{"_id":"62867c97c0c4397b6505c2ac","slug":"rizwan-zaheer-s-property-worth-3-62-crores-attached-in-lucknow-balrampur-news-lko6313461110","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिजवान जहीर की लखनऊ में 3.62 करोड़ की संपत्ति कुर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिजवान जहीर की लखनऊ में 3.62 करोड़ की संपत्ति कुर्क
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। तुलसीपुर नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन फिरोज अहमद पप्पू की हत्या की साजिश के मामले में बेटी व दामाद संग जेल में बंद पूर्व सांसद रिजवान जहीर की लखनऊ में करीब 3.62 करोड़ रुपये कीमत की संपत्ति गुरुवार को प्रशासन ने कुर्क कर ली। डीएम श्रुति द्वारा लखनऊ के पुलिस-प्रशासन को पत्र भेजने के बाद ये कार्रवाई की गई है। इससे पहले बलरामपुर में भी रिजवान जहीर की कोठी व बैंक खातों समेत 3.26 करोड़ की संपत्ति कुर्क की जा चुकी है। बलरामपुर व लखनऊ में रिजवान जहीर की कुल 6.88 करोड़ की संपत्ति अब तक कुर्क की जा चुकी है।
तुलसीपुर नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन फिरोज अहमद पप्पू की हत्या की साजिश में पूर्व सांसद रिजवान जहीर करीब तीन माह से बेटी जेबा रिजवान व दामाद रमीज के साथ जेल में बंद है। बीते दिनों जिला प्रशासन ने रिजवान जहीर के खिलाफ गैंगेस्टर की कार्रवाई की थी। वह यूपी के टॉप-10 गैंगस्टर में शामिल है। इसी के तहत बीते दिनों जिला प्रशासन ने तुलसीपुर तहसील के शीतलापुर गांव स्थित रिजवान जहीर की कोठी तथा तीन बैैंक खातों समेत कुल तीन करोड़ 26 लाख रुपये की संपत्ति कुर्क की थी। डीएम श्रुति ने लखनऊ के डीएम व पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखकर रिजवान जहीर की लखनऊ की संपत्तियां भी कुर्क करने का अनुरोध किया था।
गैसड़ी कोतवाल ओमप्रकाश सिंह चौहान को कार्रवाई के लिए लखनऊ भेजा गया था। जहां एसीपी महानगर जया शांडिल्य तथा विकासनगर इंस्पेक्टर तेज बहादुर सिंह के नेतृत्व में गुरुवार को कुर्सी रोड स्थित ट्यूलिप टावर को कुर्क किया गया। इसकी कीमत करीब एक करोड़ 89 लाख रुपये है। इसके साथ ही विकासनगर के सेक्टर-4 स्थित रिजवान जहीर के मकान को भी कुर्क किया गया। इसकी कीमत लगभग एक करोड़ 73 लाख रुपये है। दोनों संपत्तियां कुर्क करने के साथ ही प्रशासन ने अपना ताला लगाकर कार्रवाई की सूचना से संबंधित बोर्ड भी लगा दिया है। इस तरह बलरामपुर व लखनऊ में कुल मिलाकर रिजवान जहीर की 6.88 करोड़ रुपये कीमत की संपत्ति अब तक कुर्क की जा चुकी है।