{"_id":"612fb17d8ebc3e7a2404311c","slug":"river-balrampur-news-lko5936239112","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों ने राप्ती के जलस्तर को मापने का जाना तरीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों ने राप्ती के जलस्तर को मापने का जाना तरीका
विज्ञापन
फोटो-5-बलरामपुर के राप्ती नदी के सिसई घाट का भ्रमण करते शारदा पब्लिक स्कूल के बच्चे।(संवाद)
- फोटो : BALRAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। जिले में राप्ती नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। तटवर्ती गांवों में राप्ती नदी का बाढ़ का पानी लोगों पर कहर बनकर टूट रहा है। राप्ती नदी के बाढ़ की जानकारी लेने के लिए शारदा पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य संदीप सिंह के निर्देशन में छात्र-छात्राओं ने सिसई घाट स्थित केंद्रीय जल आयोग कार्यालय का शैक्षिक भ्रमण किया। छात्र-छात्राओं के बाढ़ से संबंधित संकाओं का समाधान किया गया।
प्रधानाचार्य ने बताया कि बीते दिन शिक्षक राजीव आदि के साथ स्कूल के कक्षा 9 से 12 तक के सभी छात्र-छात्राओं का सिसई घाट स्थित केंद्रीय जल आयोग कार्यालय का शैक्षिक भ्रमण कराया गया। केंद्रीय जल आयोग के संजय कृष्णा ने छात्र-छात्राओं को राप्ती नदी के बाढ़ के बारे में विस्तार से जानकारी दी। राप्ती नदी का चेतावनी बिंदु 103.620 मीटर है। राप्ती नदी के खतरे का निशान 104.620 मीटर है।
राप्ती नदी का अधिकतम जलस्तर 105.540 मीटर है। उपकरणों के माध्यम से नदी के बहाव को मापा जाता है। राप्ती नदी का जलस्तर घटने व बढ़ने के बारे में भी छात्र-छात्राओं का विस्तार से जानकारी दी गई। छात्र-छात्राओं ने मोटरबोट, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ व वर्षा का रिकार्ड दर्ज कराने सहित अन्य कई सवालों के बारे में जानना चाहा जिसे बताया गया। छात्र-छात्राओं के सभी संकाओं को दूर किया गया। संवाद