फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Rice, turmeric and water solution in the name of mid day meal

मीनू दरकिनार रोज एमडीएम में तहरी खा रहे बच्चे-संशोधित

Wed, 17 Nov 2021 11:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Nov 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Rice, turmeric and water solution in the name of mid day meal
बलरामपुर के प्राथमिक विद्यालय लालनगर में बीते दिनों एमडीएम में बच्चों को परोसा गया चावल का घोल। - फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। परिषदीय विद्यालयों में बनने वाले मिड डे मील में अब तो मीनूू भी दर किनार हो गया है। स्कूलों में बच्चों को केवल तहरी व खिचड़ी दी जा रही है। वह भी तहरी के नाम पर चावल, नमक, हल्दी व पानी का घोल दिया जा रहा है। कई दिनों से एमडीएम का बनना भी बंद है। फल व दूध देने की योजना भी ठप पड़ी है। अभिभावकों के साथ ग्राम प्रधान ने डीएम से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

सदर शिक्षा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत लाल नगर के प्रधान बसंत लाल तथा अभिभावक बिहारी लाल, बच्छराज, मुन्नी देवी, रामूू, कृपाराम व ओम प्रकाश आदि ने डीएम को दिए गए शिकायती पत्र में कहा है कि गांव के प्राथमिक विद्यालय में एमडीएम का संचालन विगत 10 दिनों से ठप है। इन लोगों का कहना है विद्यालय की इंचार्ज प्रधानाध्यापक सुधा तिवारी महीने में 10-15 दिन ही एमडीएम बनवाती हैं।
विज्ञापन

एमडीएम में अक्सर बच्चों को चावल, नमक, हल्दी व पानी का घोल तहरी के नाम पर दिया जाता है। खाने की गुणवत्ता इतनी खराब और कम होती है कि न तो बच्चे इसे खाते हैं और न ही उनका पेट भरता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर बुधवार को बच्चों में बटने वाला फल व दूध महीने में केवल एक दिन दिया जाता है वह भी फल के नाम पर सड़ा केला व दूध के नाम पर सफेद पानी ही मिलता है। इन लोगों का यह भी कहना हैं कि इस बारे में जब प्रधानाध्यापक से बात की जाती है तो वह कहती हैं कि मेरी शिकायत चाहे जहां कर दो मेरा कुछ नही होगा।
इन लोगों ने डीएम से मामले की जांच कराकर विद्यालय में मीनू के अनुसार बच्चों के लिए पर्याप्त एमडीएमम बनवाने, नियमानुसार फल व दूध का वितरण कराने तथा दोषी के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

इस संबंध में इंचार्ज प्रधानाध्यापक सुधा तिवारी ने बताया कि समय से चेक आदि पर प्रधान आदि का हस्ताक्षर न होने से एमडीएम का संचालन अनियमित है। ग्राम प्रधान निराधार शिकायत कर अनावश्यक दबाव बनाने की कोशिश कर रहे हैं। डीएम श्रुति ने बताया कि शिकायत की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed