फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Results will be available after checking two control units of each round

Balrampur News: हर राउंड की दो-दो कंट्रोल यूनिट की जांच के बाद मिलेंगे रिजल्ट

Sat, 01 Jun 2024 11:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sat, 01 Jun 2024 11:25 PM IST
विज्ञापन
Results will be available after checking two control units of each round
बलरामपुर। हर राउंड की दो-दो कंट्रोल यूनिट की जांच के बाद मतगणना के रिजल्ट घोषित किए जाएंगे। प्रत्येक राउंड की पूरी छानबीन के बाद ही परिणाम दर्ज किए होंगे। चार जून को मतगणना कराने की तैयारी में प्रशासन जुट गया है। भीषण गर्मी को देखते हुए पहली बार मतगणना स्थल पर चिकित्सक तैनात किए जाएंगे।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी अरविंद सिंह ने शनिवार को भगवतीगंज स्थित मतगणना स्थल मंडी समिति का निरीक्षणकर सुरक्षा व अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। गर्मी को देखते हुए मतगणना के दौरान सभी कार्मिकों के लिए शीतल पेयजल एवं कूलर के साथ चिकित्सकों की व्यवस्था रहेगी। परिसर के चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बलों व पुलिस के जवानों को तैनात किया जा रहा है। बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। डीएम ने विधानसभावार मतगणना टेबुल, इंटरनेट कनेक्शन, पेयजल, बिजली आपूर्ति, मतगणना एजेंटों के लिए कुर्सियों की व्यवस्था, बैरिकेडिंग, प्रवेश व निकास द्वार पर सुरक्षा की तैयारी के बारे में जानकारी ली। इस अवसर पर एडीएम वित्त एवं राजस्व प्रदीप कुमार, एडीएम न्यायिक प्रमोद कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार, सदर एसडीएम राजेंद्र बहादुर, डीडीओ गिरीश कुमार पाठक व अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड कुमार शैलेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन


384 कार्मिकों को मिला पहचान पत्र
संवाद न्यूज एजेंसी

बलरामपुर। चार जून को मंडी समिति परिसर में बने पांच कक्षों में वोटों की गणना कराने की सभी तैयारी पूरी की जा रही है। शनिवार को तीन शिफ्ट में 384 मतगणना कार्मिकों को दूसरी बार प्रशिक्षण दिया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी अरविंद सिंह ने सभी कार्मिकों को ईवीएम से मतों की काउंटिंग में सावधानी बरतने का निर्देश दिए।

सीडीओ संजीव कुमार मौर्य की अध्यक्षता में मतगणना कार्मिकों को तीन शिफ्ट में दूसरा प्रशिक्षण दिया गया। प्रत्येक बैच में 128 मतगणना कार्मिकों को शामिल कर प्रशिक्षण दिया गया। डीडीओ गिरीश कुमार पाठक, एईएमआई अनिरूद्ध कुमार यादव व बीओ पीआरडी प्रदीप कुमारी त्रिपाठी ने सभी कार्मिकों को मतगणना कराने की बारीकियां सिखाई। प्रशिक्षण के बाद कार्मिकों को पहचान पत्र दिया गया। भगवतीगंज मंडी समिति परिसर में श्रावस्ती लोकसभा सीट से जुड़ी तीन विधानसभा क्षेत्र सदर, तुलसीपुर व गैसड़ी, गोंडा लोकसभा सीट की उतरौला विधानसभा क्षेत्र के चुनाव और गैसड़ी विधानसभा सीट केे उपचुनाव के मतों की गणना कराने के लिए पांच कक्ष तैयार किए जा रहे हैं। विधानसभावार 14-14 टेबल लगेंगी। प्रत्येक टेबल पर एक-एक मतगणना पर्यवेक्षक, सहायक, माइक्रो आब्जर्वर व चतुर्थ श्रेणी कर्मियों के सहयोग से मतगणना कराई जाएगी।
--------------------------

पहले 65 कार्मिक पोस्टल बैलेट की होगी गणना
फोटो-3-

बलरामपुर। पोस्टल बैलेट के मतों की गणना कराने वाले 65 कार्मिकों को विकास भवन सभागार में शनिवार को दूसरा प्रशिक्षण दिया गया। सीडीओ संजीव कुमार मौर्य की अध्यक्षता में पोस्टल बैलेट के मतों की गणना कराने वाले सभी कार्मिकों को एक बैच में प्रशिक्षित किया गया। पीडी चंद्र प्रकाश श्रीवास्तव, एक्सईएन नलकूप जय प्रकाश ओझा व वरिष्ठ मत्स्य निरीक्षक रेवती रमन चौधरी ने पोस्टल बैलेट के मतों की गणना कराने का तरीका सिखाया। इसके बाद सभी कार्मिकों को पहचान पत्र भी दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed