{"_id":"5e500f638ebc3ef40065ade9","slug":"restricted-drugs-making-youth-addicted-to-drugs-balrampur-news-lko5098367141","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवाओं को नशे का आदी बना रही प्रतिबंधित दवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवाओं को नशे का आदी बना रही प्रतिबंधित दवाएं
विज्ञापन
तुलसीपुर (बलरामपुर)। स्थानीय तहसील के ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिबंधित दवाओं का धड़ल्ले से अवैध कारोबार किया जा रहा है। प्रतिबंधित दवाएं युवाओं को नशे की आदी बना रही है। तहसील क्षेत्र के लोगों ने डीएम को शिकायती पत्र भेजकर प्रतिबंधित दवाओं के बिक्री पर अंकुश लगाने की मांग की है। शीघ्र समस्या का निराकरण न कराने पर लोगों ने आंदोलन की चेतावनी दी है।
नगरवासी जितेंद्र कुमार, रंजीत, रमेश दूबे, राजेश कुमार, अरविंद, सत्यजीत, सतपाल व मनोज यादव आदि ने डीएम को भेजे गए शिकायती पत्र में कहा है कि तहसील क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में युवाओं के नशे के लिए प्रतिबंधित दवाएं बेंची जा रही है। धड़ल्ले से बिक रही प्रतिबंधित दवाएं युवाओं के सेहत को बिगाड़ रही है। तहसील क्षेत्र में बिना लाइसेंस के मेडिकल स्टोर संचालित किए जा रहे है।
बिना लाइसेंस वाले मेडिलक स्टोर के संचालक प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री धड़ल्ले से कर रहे है। इन लोगों ने डीएम से समस्या का निराकरण कराए जाने की मांग की है। शीघ्र समस्या का निराकरण न होने पर लोगों ने आंदोलन करने की चेतावनी दी है। ड्रग इंस्पेक्टर ओपी यादव ने बताया कि शिकायत को संज्ञान में लेकर शीघ्र ही अभियान चलाकर छापा मारा जाएगा और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।