{"_id":"66febf72b4e0a276de0af6a5","slug":"responsibilities-given-to-school-management-committee-members-balrampur-news-c-99-1-slko1019-115304-2024-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्यों को बताईं जिम्मेदारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्यों को बताईं जिम्मेदारियां
विज्ञापन
बलरामपुर के राजकीय हाईस्कूल में समिति के सदस्यों को दिया जा रहा प्रशिक्षण।-स्रोत: विभाग
बलरामपुर। समग्र शिक्षा (माध्यमिक) के तहत जिले के 22 राजकीय कॉलेजों में गठित विद्यालय प्रबंध एवं विकास समिति (एसएमडीसी) के सदस्यों को प्रशिक्षण दिया गया। पांच चरणों में आयोजित प्रशिक्षण में सभी कॉलेजों की प्रबंध एवं विकास समितियों के दस-दस सदस्यों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कराया गया।
जिला विद्यालय निरीक्षक मृदुला आनंद के निर्देशन में राजकीय हाईस्कूल रमनगरा में बृहस्पतिवार को प्रशिक्षण कराया गया। डीआईओएस ने कहा कि सशक्त विद्यालय प्रबंध एवं विकास समितियों के सहयोग से निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर होंगे। माध्यमिक राजकीय विद्यालयों के लिए समिति की पारदर्शी व्यवस्था मील का पत्थर साबित होगी।
जनपदीय मास्टर ट्रेनर आशीष कुमार वर्मा ने राजकीय विद्यालयों में अधिक पारदर्शिता, विकास कार्यों में समुदाय सहभागिता में वृद्धि एवं सोशल ऑडिट व्यवस्था की स्थापना की जानकारी समिति के सदस्यों को दी। द्वितीय मास्टर ट्रेनर दीप नारायण वर्मा ने विभिन्न अनुदान, उपभोग एवं अभिलेखीकरण पर प्रशिक्षुओं को जानकारी दी। इससे पहले राजकीय इंटर कॉलेज दारीचौरा, राजकीय इंटर कॉलेज गैंसड़ी, राजकीय हाईस्कूल रुधौली बुजुर्ग व राजकीय हाईस्कूल महराजगंज तराई में भी दो दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन हो चुका है, जिसमें सदस्यों को विभिन्न सत्रों में एसएमडीसी के गठन, कार्य एवं दायित्वों के विषय में जानकारी दी गई है।