{"_id":"6102df5d8ebc3e17865bc808","slug":"responds-summoned-from-125-teachers-on-being-absent-from-school-balrampur-news-lko589053866","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल से गैरहाजिर मिलने पर 125 शिक्षकों से जवाब तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल से गैरहाजिर मिलने पर 125 शिक्षकों से जवाब तलब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। बिना सूचना के स्कूल से गैरहाजिर मिले जिले के 125 शिक्षकों पर कार्रवाई का घेरा कसा है। जिला व ब्लॉक स्तरीय टॉस्क फोर्स के अधिकारियों के औचक निरीक्षण में गैरहाजिर मिले इन शिक्षकों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है।
सात दिन में नोटिस का संतोषजनक जवाब न देने वालों पर विधिक कार्रवाई होगी। अधिकारियों ने बिना सूचना के गैरहाजिर मिले शिक्षकों का ब्योरा प्रेरणा एप पर अपलोड करा दिया है।
बीएसए बीएसए डॉ. रामचंद्र ने बताया कि डीएम श्रुति के निर्देश पर गठित जिला व ब्लॉक स्तरीय टास्क फोर्स के अधिकारियों ने प्राथमिक, उच्च प्राथमिक व कंपोजिट स्कूलों का औचक निरीक्षण किया था। इस दौरान स्कूलों से गैरहाजिर मिले 125 शिक्षकों का ब्यौरा टास्क फोर्स के अधिकारियों ने प्रेरणा पोर्टल पर फोटो के साथ अपलोड करा दिया।
विज्ञापन
प्रेरणा प्रोर्टल पर निरीक्षण मॉड्यूल में उपलब्ध अनाधिकृत रुप से अनुपस्थित प्रधानाध्यापकों, सहायक अध्यापकों, शिक्षकों व शिक्षामित्रों के वेतन व मानदेय रोकने की चेतावनी के साथ जवाब तलब किया गया है।
सात दिन में संतोषजनक जवाब न देने वाले संबंधित प्रधानाध्यापक, सहायक अध्यापक, शिक्षकों व शिक्षामित्रों के निलंबन व अन्य विधिक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही कार्रवाई रिपोर्ट शासन को भी उपलब्ध करा दी जाएगी।