फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Resolved to follow the ideals of the great philanthropist Bhamashah

Balrampur News: दानवीर भामाशाह के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

Tue, 30 Jun 2026 11:41 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
Resolved to follow the ideals of the great philanthropist Bhamashah
तुलसीपुर। दानवीर भामाशाह की जयंती मंगलवार को नगर में व्यापारी कल्याण दिवस के रूप में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कलश चौराहा सहित विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में व्यापारियों ने भामाशाह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके त्याग एवं राष्ट्र भक्ति को नमन किया। व्यापारियों ने देश की एकता, सामाजिक समरसता और राष्ट्रहित के लिए दानवीर भामाशाह के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

इस अवसर पर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष रामकुमार कसौधन ने कहा कि मातृभूमि की रक्षा के लिए अपनी समस्त संपत्ति दान करने वाले भामाशाह का त्याग, राष्ट्रहित के प्रति समर्पण और समाज सेवा का भाव आज भी सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। जिला महामंत्री दिलीप गुप्ता, नगर अध्यक्ष श्याम बिहारी अग्रहरि तथा नगर महामंत्री रूपचंद गुप्ता ने भी व्यापारियों को संबोधित करते हुए समाज सेवा, राष्ट्र निर्माण और जरूरतमंदों की सहायता के लिए सदैव तत्पर रहने का आह्वान किया। समारोह में व्यापारिक एवं सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले नगर के वरिष्ठ व्यापारियों को अंगवस्त्र, स्मृति चिह्न और प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed