फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Resolve to maintain brotherhood

अफसरों व कर्मियों ने सदभावना दिवस पर ली शपथ

Tue, 20 Aug 2019 11:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Aug 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
Resolve to maintain brotherhood
बलरामपुर। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती मंगलवार को सद्भावना दिवस को रूप में मनाई गई। इस मौके पर पुलिस तथा प्रशासनिक अफसरों ने सामाजिक सौहार्द व गंगा-जमुनी तहजीब कायम रखने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट परिसर में डीएम कृष्णा करुणेश ने अधीनस्थों को सद्भावना दिवस की शपथ दिलाते हुुए कहा कि हमारा उद्देश्य है कि सभी धर्मों, भाषाओं और क्षेत्र के लोगों में राष्ट्रीय एकीकरण एवं सांप्रदायिक सौहार्द कायम रहे।
विज्ञापन

सद्भावना दिवस मनाने के पीछे मुख्य उद्देश्य हिंसा को समाप्त करना तथा लोगों के मन में सद्भावना पैदा करना है। जाति, संप्रदाय, धर्म, क्षेत्र व भाषा का भेदभाव किए बिना सभी भारतवासियों को भावनात्मक एकता और सद्भावना के लिए काम करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

हिंसा का सहारा लिए बिना सभी मतभेद बातचीत और संवैधानिक माध्यमों से निपटाने चाहिए। इस दौरान डीएम ने सभी अधीनस्थों को संकल्प दिलाया। इस अवसर पर एडीएम वित्त एवं राजस्व अरुण कुमार शुक्ल, राजेश कुमार श्रीवास्तव, बाबूराम पांडेय, डॉ. कपिल मदान, इरशाद अली, सुखेंद्र सिंह सहित कलेक्ट्रेट के सभी अफसर व कर्मी मौजूद रहे।
सीडीओ अमनदीप डुली ने विकास भवन परिसर में अधीनस्थों को सद्भावना दिवस की शपथ दिलाते हुए राजीव गांधी के बलिदान पर प्रकाश डाला। इस मौके पर जिला कृषि अधिकारी मनजीत कुमार, प्रभारी डीपीआरओ नरेश चंद्र, डीएसटीओ संजीव श्रीवास्तव, प्रभारी डीपीओ सत्येंद्र सिंह, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी पवन कुमार सिंह, सीवीओ डॉ. यादवेंद्र प्रताप सहित सभी अफसर व कर्मी मौजूद रहे।
एसपी देवरंजन वर्मा ने अपने दफ्तर में अधीनस्थों को सद्भावना दिवस पर शपथ दिलाई। सीओ सिटी कर्मवीर सिंह ने पुलिस लाइन में अफसरों व कर्मियों को शपथ दिलाई। सीएमओ डॉ. घनश्याम सिंह ने संयुक्त जिला चिकित्सालय, उप कृषि निदेशक डॉ. प्रभाकर सिंह ने कृषि भवन, एक्सईएन जल निगम मनोज कुमार सिंह ने जल निगम दफ्तर और अपर मुख्य अधिकारी अशरफ खान ने जिला पंचायत कार्यालय में समस्त स्टाफ को सद्भावना दिवस की शपथ दिलाई।

वित्त एवं लेखाधिकारी अश्वनी कुमार जायसवाल ने बीएसए दफ्तर, डीआईओएस एमके कनौजिया ने जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी दूधनाथ राम ने प्रांतीय व निर्माण खंड कार्यालय, डिप्टी आरएमओ नरेंद्र कुमार तिवारी ने खाद्य एवं रसद कार्यालय और एक्सईएन पावर कॉर्पोरेशन सुनील कुमार व रमेश चंद्र ने अपने-अपने दफ्तरों में अधीनस्थों को सद्भावना दिवस की शपथ दिलाई। तीनों तहसीलों में एसडीएम तथा सभी नौ ब्लॉकों में बीडीओ ने और ब्लॉक संसाधन केंद्रों पर बीईओ ने अपने-अपने अधीनस्थों को शपथ दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed