फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Resolve to follow the ideals of Chacha Nehru

Balrampur News: चाचा नेहरू के आदर्शों पर चलने का संकल्प

Tue, 14 Nov 2023 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Tue, 14 Nov 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
Resolve to follow the ideals of Chacha Nehru
बलरामपुर। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को बड़ा पुल चौराहा स्थित शिविर कार्यालय में देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती हर्षोल्लास से मनाई। इस दौरान आयोजित गोष्ठी में वक्ताओं ने चाचा नेहरू के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। इस मौके पर मौजूद सभी लोगों ने उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प भी लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनुज कुमार सिंह ने पंडित जवाहर लाल नेहरू के चित्र पर माल्यार्पणके साथ किया। उन्होंने कहा कि पंडित जवाहर लाल नेहरू त्याग और बलिदान की प्रतिमूर्ति होने के साथ ही आधुनिक भारत के निर्माता के बतौर भी पहचाने जाते हैं। उन्होंने देश को चिकित्सा, शिक्षा एवं औद्योगीकरण के क्षेत्र में अग्रणी बनाया। डॉ. पंकज गुप्त ने कहा कि देश की आजादी व आधुनिक भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभाने वाले चाचा नेहरू को सच्ची श्रद्धांजलि यहीं होगी कि हम उनके बताए आदर्श को अंगीकार करे। गोष्ठी को डॉ. प्रतीक मिश्र, विनय कुमार मिश्र, रामकुमार गुप्त व मेहताब खान आदि ने संबोधित किया। इस अवसर पर जमील अहमद, विशाल कश्यप, विनोद मिश्र, इजहार खान, देवप्रकाश व राजेश कुरील सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed