फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Resignation of 11 members of Nagar Panchayat Pachpedwa

Balrampur News: नगर पंचायत पचपेड़वा के 11 सदस्यों का इस्तीफा

Wed, 08 Oct 2025 09:23 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Oct 2025 09:23 PM IST
विज्ञापन
Resignation of 11 members of Nagar Panchayat Pachpedwa
बलरामपुर में एडीएम को त्यागपत्र सौंपते सभासद ।-स्रोत: स्वयं
गैसड़ी। नगर पंचायत पचपेड़वा के 11 सभासदों ने अध्यक्ष और ईओ पर गंभीर आरोप लगाते हुए इस्तीफा दिया है। अपर जिलाधिकारी ज्योति राय को सौंपे इस्तीफे में व्यवहार और प्रस्तावों की अनदेखी किए जाने के आरोप लगाए हैं। एडीएम ने कहा कि पूरे मामले की जांच की जाएगी, नियमों के तहत कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

नगर पंचायत में 16 सभासद ही हैं, 11 के इस्तीफा देने के बाद कोरम न पूरा होने की चर्चा है। सभासदों में इरफान अहमद, असगर अली, सरवर जहां, बड़का मदन, गोपाल असमीन बानो सहित अन्य शामिल हैं। सभासदों ने आरोप लगाया कि नगर पंचायत के अध्यक्ष एवं अधिशासी अधिकारी द्वारा राजनीतिक रूप से विधि-विरुद्ध और मनमानी तरीके से काम कराया जा रहा है। सभासदों ने कहा कि अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी की कार्यप्रणाली तानाशाही और अलोकतांत्रिक है, जिससे वे आहत हैं और मजबूर होकर पद त्याग रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने स्थलीय जांच की मांग भी की है ताकि नगर पंचायत में कार्य प्रणाली और निर्णयों की पारदर्शिता सुनिश्चित हो सके। त्यागपत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि नगर पंचायत के निर्णय सदन के अनुमोदन और नियमों के अनुसार नहीं लिए जा रहे। इससे सभी नव निर्वाचित सभासदों की स्वीकृत भागीदारी प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले पर अधिशासी अधिकारी अवनीश कुमार सिंह ने कहा कि सभासदों द्वारा लगाए गए आरोप निराधार हैं। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत में सभी कार्य बोर्ड की बैठक में अनुमोदन के बाद ही कराए जाते हैं। किसी भी प्रकार की मनमानी या तानाशाही की बात नहीं है। नगर पंचायत के अध्यक्ष रवि वर्मा ने बताया कि वह इस समय उज्जैन में हैं। मामले की जानकारी मिली है। कोई विशेष विवाद नहीं है, मामला हल कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed