{"_id":"64cf837859b3cfe6d904ff76","slug":"residential-inter-college-will-be-built-in-pachpedwa-in-the-name-of-subhash-chandra-bose-balrampur-news-c-99-1-brp1001-1677-2023-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: सुभाष चंद्र बोस के नाम पर पचपेड़वा में बनेगा आवासीय इंटर काॅलेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: सुभाष चंद्र बोस के नाम पर पचपेड़वा में बनेगा आवासीय इंटर काॅलेज
Sun, 06 Aug 2023 04:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sun, 06 Aug 2023 04:56 PM IST
विज्ञापन
नवोदय की तर्ज पर संचालित होगा विद्यालय, कक्षा छह से 12र्वी तक चलेंगी कक्षाएं, 600 बच्चों का होगा नामांकन
ओंकार तिवारी
बलरामपुर। थारू बहुल क्षेत्र के बच्चों को इंटर मीडिएट तक बेहतर शिक्षा देने के लिए पचपेड़वा में आवासीय विद्यालय खोले जाने की तैयारी है। नेताजी सुभाष चंद्र बोस के नाम पर संचालित होने वाले इस आवासीय विद्यालय में कक्षा छह से इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई होगी। विद्यार्थी व शिक्षकों के लिए आवास भी बनाए जाएंगे। यहां पढ़ाई के साथ विद्यार्थियों को खेलकूद तथा एथलेटिक्स के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए परिसर में ओपन जिम्नेजियम की व्यवस्था भी की जाएगी।
राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत बाॅर्डर एरिया डवलपमेंट कार्यक्रम से थारू बच्चों को अपने क्षेत्र में 12वीं तक शिक्षा दिलाने के लिए यह पहल की गई है। जिससे नेपाल सीमा के आसपास रहने वाले परिवारों के बच्चे इंटरमीडिएट तक पढ़ाई कर सकें। इस काॅलेज के परिसर में विद्यार्थियाें के लिए लाइब्रेरी व कैंटीन भी होगी, जिससे बच्चों को अपनी रोजमर्रा की जरूरत के लिए कैम्पस से बाहर न जाना पड़े।
इनसेट
दस एकड़ में बनेगा परिसर
लेखाकर व राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के समन्वयक अंकित श्रीवास्तव ने बताया कि दस एकड़ जमीन पर इसका निर्माण कराया जाएगा। इसमें शिक्षण भवन, प्रधानाचार्य कक्ष, स्टाॅप रूम के साथ छात्रों के लिए हॉस्टल, शिक्षकों के लिए आवास व अतिथि गृह आदि बनाया जाएगा।
विज्ञापन
ओपन जिम्नेजियम की होगी व्यवस्था
शिक्षा के साथ बच्चों को खेल-कूद व शारीरिक रूप से फिट रखने के लिए परिसर में ओपन जिम्नेजियम का निर्माण भी कराया जाएगा। यहां छात्र-छात्राएं व्यायाम के साथ इन डोर तथा आउट डोर खेलों का अभ्यास भी कर सकेंगे।
जमीन आवंटित होने का इंतजार
नेता जी सुभाष चंद्र बोस इंटर कॉलेज निर्माण के लिए जिला प्रशासन ने पचपेड़वा रेलवे स्टेशन के पास नहर के आगे जमीन दिखाई है। काॅलेज के लिए जमीन आवंटित होते ही प्रस्ताव शासन को भेज दिया जाएगा। काॅलेज निर्माण में खर्च होने बजट की जानकारी अभी नहीं मिली है।
-गोविंद राम, डीआईओएस