फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   request

पुरानी पेंशन बहाली को लेकर होगी आरपार की लड़ाई

Wed, 07 Jul 2021 11:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jul 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
request
बलरामपुर। पुरानी पेंशन बहाली को लेकर आरपार की लड़ाई लड़ी जाएगी। शिक्षकों की अन्य समस्याओं को लेकर बुधवार को सुंदरदास रामलाल इंटर कालेज में बैठक की गई। बैठक में आंदोलन करने की रणनीति तैयार की गई। 22 सूत्रीय मांगों को लेकर व्यापक आंदोलन की चेतावनी दी गई। बैठक मंडलीय पर्यवेक्षक अरुण कुमार त्रिपाठी, सुरेश कुमार पांडेय व राजेश शुक्ल के पर्यवेक्षण में की गई।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष ज्ञान सागर पाठक ने कहा कि हमारी लड़ाई मुख्य रूप से पुरानी पेंशन बहाली को लेकर है। इसके साथ महंगाई भत्ता की बहाली, अंतरजनपदीय स्थानांतरण, कैशलेस चिकित्सा बीमा लागू करने, अर्जित अवकाश दिए जाने, शिक्षकों की पदोन्नति, सामूहिक बीमा बहाली, शिक्षा सेवा अभिकरण विधेयक वापस लेने, कोरोना महामारी से मृत्यु प्राप्त शिक्षकों, शिक्षामित्रों व अनुदेशकों को एक-एक करोड़ रुपये की सहायता देने, रसोईयों का मानदेय प्रतिमाह 10 हजार रुपये किए जाने और जिले में 15 शिक्षकों, कर्मचारियों के सापेक्ष 24 को अनुदान स्वीकृति करने सहित 22 सूत्रीय मांगें भी आंदोलन में शामिल की जाएंगी। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि प्रदेश नेतृत्व के निर्देशन में व्यापक आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

बैठक को जिला मंत्री अवधेश श्रीवास्तव, संयुक्त मंत्री शिव कुमार सोनी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष वेद प्रकाश पांडेय, जिला उपाध्यक्ष मुकेश त्रिपाठी, अशोक मिश्र, सुरेश वर्मा, जिला कोषाध्यक्ष काजिम अली अंसारी, जिला उपाध्यक्ष मनीष पांडेय, संगठन मंत्री राकेश मिश्र, आलोक शर्मा, मनोज सैनी, अरुण कुमार शुक्ल व प्रदेश कार्य समिति सदस्य राज कुमार मिश्र आदि ने भी संबोधित किया। बैठक में सभी ब्लॉकों के अध्यक्ष, मंत्री ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किए जिसमें अशोक कुमार गौतम, जसवंत शुक्ल, दिलीप कुमार, वैभव शुक्ल, वेद प्रकाश पाठक, बृजराज, आलोक प्रताप सिंह, राज कुमार व गौरव सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed