{"_id":"67b893db48f813e0e903182d","slug":"repair-of-three-bridges-and-approaches-will-be-done-with-rs-8246-lakh-balrampur-news-c-99-1-brp1008-121314-2025-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: 82.46 लाख से होगी तीन पुलों व अप्रोच की मरम्मत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: 82.46 लाख से होगी तीन पुलों व अप्रोच की मरम्मत
विज्ञापन
बलरामपुर के कुशमौरा घाट कुआनो नदी के पास स्थित एप्रोच, जिसका होना है मरम्मत।-संवाद
गैड़ास बुजुर्ग (बलरामपुर)। उतरौला विधानसभा क्षेत्र के तीन पुलों व उनके अप्रोच की मरम्मत पर 82 लाख 46 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। तीन पुलों की मरम्मत होने पर क्षेत्र के 50 हजार लोगों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी।
क्षेत्रवासी मनोज कुमार, सोनू, कृष्ण मुरारी, नरसिंह बहादुर सिंह व विजय कुमार आदि ने उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा को पुलों व अप्रोच की मरम्मत कराने के लिए मांगपत्र सौंपा था। विधायक के सुझाव पर पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड ने पुलों व अप्राेच की मरम्मत कराने का प्रस्ताव तैयार कराकर शासन को भेजा। शासन ने प्रस्ताव मंजूर करके पुलों के साथ अप्राेच मार्ग की मरम्मत का बजट तय कर दिया है। मधपुर-गैड़ास बुजुर्ग-सादुल्लाहनगर मार्ग पर कुआनों नदी के 19 किलोमीटर स्थित कुसमौरा घाट पर बने पुल व अप्रोच की मरम्मत कराने के लिए 26 लाख 20 हजार रुपये बजट तय किया गया है।
दर्जीकुआं-मनकापुर-बभनान मार्ग के 33 किलोमीटर पर विशुई नदी पर स्थित गैड़ास बुजुर्ग ब्लॉक के अमघटी घाट के पुल व अप्रोच की मरम्मत कराने पर 26 लाख 88 हजार रुपये खर्च करने की योजना तैयार की गई है। मौर्यागंज-बलुआ घाट धुसवा के 11 किलोमीटर पर कुआनों नदी पर स्थित बलुआ घाट पर बने पुल व अप्रोच मार्ग की मरम्मत पर 27 लाख 38 हजार रुपये खर्च किए जांएगे। (संवाद)
विज्ञापन
जल्द शुरू कराया जाएगा काम
उतरौला विधानसभा क्षेत्र में तीन पुलों व अप्राेच की मरम्मत कराने के लिए कार्ययोजना तैयार की गई है। प्रक्रिया पूरी कराकर जल्द ही काम शुरू कराया जाएगा। - राजेश कुमार, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड