फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Release of six roads

छह सड़कों का लोकार्पण

Wed, 11 Nov 2020 10:17 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2020 10:17 PM IST
विज्ञापन
Release of six roads
बलरामपुर। हरैया सतघरवा क्षेत्र की करीब डेढ़ लाख आबादी अब शानदार सड़कों पर फर्राटा भरेगी। सड़क के गड्ढे अब सुहाने सफर में बाधा नहीं बनेंगे। तुलसीपुर विधायक कैलाशनाथ शुक्ल ने हरैया सतघरवा ब्लॉक मुख्यालय स्थित शिवपुरा में बुधवार को 40 सड़कों का शिलान्यास व छह सड़कों का लोकार्पण किया है।
विज्ञापन

40 सड़कों का शिलान्यास व छह सड़कों का लोकार्पण करते हुए विधायक ने कहा कि बदहाल सड़कें विकास की सबसे बड़ी बाधा होती हैं। विकास की बाधा दूर कराने के लिए सड़कों का चाक-चौबंद होना जरूरी है। पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड के सभी इंजीनियर सड़कों को चाक-चौबंद कराने में कोई कोताही न बरतें। हरिहरगंज-ललिया और ललिया-बरदौलिया मार्ग का चौड़ीकरण करने का प्रस्ताव शासन में लंबित है। शीघ्र ही शासन से धनराशि मिलते ही इन दोनों बदहाल सड़कों को भी चाक-चौबंद कराया जाएगा।
विज्ञापन

कार्यक्रम के माध्यम से विधायक ने बिहार के आम चुनाव और कई राज्यों में उपचुनाव में मिली जीत पर खुशी जताई और कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में फर्क न होने के चलते पार्टी की नीतियों पर जनता विश्वास कर रही है। कार्यक्रम में सहायक अभियंता अनुपम कुमार, अवर अभियंता बेचन पाल, जन्मेजय सिंह, गुलाब पाठक, ओमप्रकाश सिंह, जगदीश पासवान, रामचंद्र वर्मा, अजय तिवारी, राजेश गुप्ता, बीडीओ सागर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed