फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Reiki was done on the pretext of selling pulses, then theft was committed by entering the house

Balrampur News: दाल बेचने के बहाने की रेकी, फिर घर में घुसकर की चोरी

Sun, 07 Jun 2026 11:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sun, 07 Jun 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
Reiki was done on the pretext of selling pulses, then theft was committed by entering the house
फोटो-17-बलरामपुर के एसपी कार्यालय में मौजूद पकड़े गए आरोपी ।-स्रोत: विभाग
बलरामपुर। महराजगंज तराई क्षेत्र के सुदर्शनजोत गांव में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से चोरी गए सोने-चांदी के जेवर, दो लाख रुपये नकद और वारदात में प्रयुक्त सैंट्रो कार बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार गिरोह के एक सदस्य ने गांव में दाल बेचने के बहाने घर की रेकी की थी, जिसके बाद योजनाबद्ध तरीके से चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया।
विज्ञापन



पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने बताया कि ग्राम सुदर्शनजोत निवासी सुमित सिंह ने तहरीर दिए था कि 22-23 मई की रात अज्ञात चोर घर की पीछे की दीवार फांदकर अंदर घुस गए और अलमारी में रखे जेवर व 45 हजार रुपये नकद चोरी कर ले गए। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस और सर्विलांस टीम को खुलासे के लिए लगाया गया था। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार तिवारी ने बताया कि टीम ने रविवार को गगनचक टोल प्लाजा बहराइच के पास से जाबिर अंसारी, आसिफ खान, बृजलाल और धनाजी सेंडे को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


आरोपियों के कब्जे से एक सोने का हार, मंगलसूत्र, चार कंगन, दो अंगूठियां, एक चेन, एक जोड़ी चांदी की पायल, चार बिछिया, दो लाख रुपये नकद तथा घटना में प्रयुक्त सैंट्रो कार बरामद की है। आरोपियों ने बताया कि गिरोह का सदस्य नसीम गांव-गांव घूमकर दाल बेचने का काम करता है। उसने सुदर्शनजोत पहुंचकर सुमित सिंह के घर की रेकी की और चोरी के लिए उसे चिह्नित किया। इसके बाद 22-23 मई की रात नसीम, जोखे उर्फ चोखे, छोटन्न उर्फ छोटेलाल, जाबिर अंसारी और आसिफ खान कार से गांव पहुंचे। सभी ने घर की पिछली दीवार फांदकर प्रवेश किया और अलमारी का ताला तोड़कर जेवर व नकदी चोरी कर ली। बाद में चोरी के जेवर बहराइच के सर्राफ बृजलाल को बेचे गए, जिसने उन्हें धनाजी सेंडे को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



दो आरोपी हिस्ट्रीशीटर, दर्ज हैं 50 से अधिक एफआईआर

पुलिस जांच में सामने आया कि गिरफ्तार आरोपी जाबिर अंसारी और आसिफ खान हिस्ट्रीशीटर हैं। जाबिर अंसारी के खिलाफ हत्या के प्रयास, चोरी, डकैती, गैंगस्टर और आर्म्स एक्ट समेत 50 से अधिक एफआईआर दर्ज है, जबकि आसिफ खान पर भी डकैती, लूट, गैंगस्टर और आर्म्स एक्ट सहित करीब 20 मामले दर्ज हैं। चोरी का अधिकांश माल बरामद कर लिया गया है। मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed