फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Register farmers to sell paddy

Balrampur News: धान बेचने के लिए पंजीकरण कराएं किसान

Fri, 14 Jul 2023 11:00 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Fri, 14 Jul 2023 11:00 PM IST
विज्ञापन
Register farmers to sell paddy
बलरामपुर। सरकारी क्रय केंद्र पर धान बेचने के लिए किसानों को पंजीकरण कराना होगा। एक जुलाई से शुरू हुआ पंजीकरण 31 अगस्त तक चलेगा। खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में 2,183 रुपये में सामान्य व 2,203 रुपये में ए ग्रेड का धान खरीदा जाएगा।
विज्ञापन

डिप्टी आरएमओ नरेंद्र तिवारी ने बताया कि धान की बिक्री के लिए किसानों को खाद्य एवं रसद विभाग की वेबसाइट या विभाग के मोबाइल एप यूपी किसान मित्र पर पंजीकरण कराना होगा। जो किसान पूर्व में पंजीकरण करा चुके हैं उन्हें दोबारा पंजीकरण कराने की आवश्यकता तो नहीं है मगर पंजीकरण का संशोधन कराकर लॉक कराना होगा। धान की बिक्री के लिए ओटीपी आधारित पंजीकरण की व्यवस्था है।
विज्ञापन

किसान पंजीकरण के लिए वर्तमान मोबाइल नंबर ही अंकित कराएं, एसएमएस द्वारा प्रेषित ओटीपी भरकर पंजीकरण प्रक्रिया पूर्ण करें। किसान का बैंक खाता आधार से लिंक व बैंक द्वारा एनपीसीआई पोर्टल पर सक्रिय होना आवश्यक है। धान के मूल्य का भुगतान पीएफएमएस के माध्यम से सीधे किसानों के आधार लिंक वाले बैंक खाते में भेजा जायेगा। धान खरीद एक नवंबर से 29 फरवरी तक होगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed