{"_id":"631254dee28bea426f2a9097","slug":"rapti-water-level-above-warning-point-balrampur-news-lko6464983102","type":"story","status":"publish","title_hn":"राप्ती का जलस्तर चेतावनी बिंदु से ऊपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राप्ती का जलस्तर चेतावनी बिंदु से ऊपर
विज्ञापन
बलरामपुर। नेपाल में हुई भारी बारिश के चलते सीजन में पहली बार राप्ती नदी का जलस्तर चेतावनी बिंदु को पार कर गया है। नदी चेतावनी बिंदु 103.620 मीटर से 19 सेमी ऊपर 103.810 मीटर पर बह रही है। नदी का जलस्तर बढ़ने से प्रशासन बाढ़ की आशंका को लेकर सतर्क हो गया है। नदी का जलस्तर एक सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है।
जल आयोग सिसई घाट इकाई से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की शाम राप्ती नदी का जलस्तर 103.810 मीटर था यह चेतावनी बिंदु से 19 सेमी ऊपर है। हालांकि राहत की बात यह है कि नदी का जलस्तर अभी खतरे के निशान 104.620 मीटर से 81 सेमी नीचे है।
जिला आपदा अधिकारी व एडीएम राम अभिलाष ने बताया कि नदी के जलस्तर पर कड़ी नजर रखी जा रही है। संभावित बाढ़ की आशंका को देखते हुए प्रशासन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।