फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Rapti's water level rising due to heavy rain

भारी बारिश से उफनाएं पहाड़ी नाले, बढ़ रहा राप्ती का जलस्तर

Thu, 26 Aug 2021 10:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
Rapti's water level rising due to heavy rain
बलरामपुर में हिंगहा पहाड़ी नाले की चपेट में आने से कट रहा सोनडीह गांव। - फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। बीते दिनों पहाड़ों तथा जिले में हो रही भारी बारिश के चलते जल प्रलय की तस्वीर उभरने लगी है। पहाड़ी नाले के उफान से करीब एक दर्जन गांव घिर गए हैं। राप्ती नदी का जलस्तर फिर से बढ़ने लगा है।
विज्ञापन

नगरों में नाव चल रही है। डीएम आवास, विकास भवन, विद्युत सब स्टेशन, थाने तथा कई अस्पताल जलमग्न हो गए है। गोंडा मुख्य मार्ग पर गहरे गड्ढे हो गए है। विद्युत उपकेंद्र में पानी भरने से बिजली व्यवस्था बंद होने के कगार पर है। सैकड़ों हेक्टेयर धान व गन्ने की फसल आज भी डूबी हुई है। बारिश के चलते कच्चे और जर्जर मकान गिरने लगे है। जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है।
विज्ञापन

बीते कई दिनों से भारी बारिश के चलते विकास भवन दफ्तर परिसर में पानी भरा हुआ है जिससे यहां के अधिकारी व कर्मचारियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल निकासी की व्यवस्था न होने से समस्या उत्पन्न हुई है। सदर ब्लॉक के सीडीपीओ दफ्तर में भी जलभराव होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। डीएम आवास के साथ-साथ गोंडा रोड पर जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। गुरुवार को भारी बारिश के चलते राप्ती का जलस्तर बढ़ने लगा है।
खतरे के निशान 104.62 की तुलना में 104.47 मीटर रिकार्ड किया गया है। थाना महराजगंज तराई के ललिया रोड पर खरझार नाले का अधूरा तटबंध कटने के कगार पर पहुंच गया है। बांध कटने से करीब 10 गांवों में बाढ़ का पानी तबाही मचा सकता है।
जन सुरक्षा संघर्ष समिति के अध्यक्ष राजेंद्र वर्मा, विजय कुमार राणा, सिकंदर, अखिलेश्वर वर्मा व आशीष पांडेय आदि ने प्रदर्शन कर तटबंध को सुरक्षित कराने के लिए डीएम को सूचना दी है। एसडीएम तुलसीपुर विनोद सिंह ने बताया कि बाढ़ खंड के अधिकारियों को तटबंध मरम्मत कराने के लिए निर्देश दिया गया है।
थाना सादुल्लाहनगर के पतकरपुर गांव में लगातार हो रही भारी बारिश से दिव्यांग सायरा बानो का घर अचानक भरभरा कर गिर गया जिसमें उनकी बेटी शाकरुनिशा दब गई जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हरैया बाजार व थाने में जलभराव होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
हरैया थाने का सोनीडीह गांव हेंगहा पहाड़ी नाले के कटान की जद में है। गौरीपुरवा गांव जमधरा पहाड़ी नाले की कटान से प्रभावित है। हरैया थानाध्यक्ष सत्येंद्र बहादुर सिंह ने ग्रामीणों को सुरक्षित स्थान पर जाने के लिए कहा है। सदर एसडीएम अरुण कुमार गौड़ ने हल्का लेखपालों को मौके पर भेजा है।
तुलसीपुर थाने में जलभराव के चलते पुलिस कर्मियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। थाने के भवन बारिश के पानी से टपक रहे है जिससे रखे अभिलेख भी खराब हो रहे हैं।
132 केवी उपकेंद्र परिसर भगवतीगंज में बरसात का पानी भर गया है जिससे जिले भर की बिजली गुल होने की संभावना जताई जा रही है। यहां के कर्मचारियों ने डीएम से समस्या का निराकरण कराने की मांग की है।
थाना महराजगंज तराई के बनकटवा गांव में भारी बारिश के चलते खैरात अली का मकान भरभरा कर ढह गया है। पीड़ित ने प्रशासन से मदद की मांग की है। नगर कोतवाली क्षेत्र के झारखंडी रेलवे स्टेशन पर पुराना पेड़ गिर गया जिससे बिजली का पोल भी जमीदोज हो गया है।

लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। एडीएम वित्त एवं राजस्व अरुण कुमार शुक्ल ने बताया कि तीनों तहसीलों के एसडीएम को बाढ़ व अन्य समस्या से प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed