फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Rapti is flowing 70 cm above the danger mark

खतरे के निशान से 70 सेंटीमीटर ऊपर बह रही राप्ती

Fri, 14 Oct 2022 10:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Oct 2022 10:12 PM IST
विज्ञापन
Rapti is flowing 70 cm above the danger mark
बलरामपुर। सात दिन बीतने के बाद भी राप्ती खतरे के निशान से करीब 70 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। नदी खतरे के निशान 104.620 मीटर के सापेक्ष शुक्रवार शाम पांच बजे 105.320 मीटर पर स्थिर थी। जलस्तर धीरे-धीरे कम हो रहा है। वहीं, बाढ़ के चलते शहर के साथ ही उतरौला के कई मोहल्लों में पानी भरा है। अभी भी 300 गांव बाढ़ से प्रभावित हैैं। इनमें से करीब 100 गांव टापू बने हुए हैं। जबकि 300 गांवों की बिजली आठवें दिन भी गुल रही।
विज्ञापन

बताते चलें कि बलरामपुर शहर में चार दिन पहले आई बाढ़ का पानी अभी भी गोविंदबाग, गदुरहवा, निबकौनी, बलुहा, दिपवाबाग, बलुहा आदि मोहल्लों के आसपास भरा है। शहर के लोगों को ट्रैक्टर-ट्रॉली से पानी के बीच से गुजरना पड़ रहा है। कई मोहल्लों में नाव लगाई गई है। बाढ़ का पानी निकालने के लिए नगर पालिका प्रशासन ने दो पंपिंग सेट लगाए हैं। बाढ़ का पानी भरा होने से इन मोहल्लों में गंदगी से लोगों का जीना दुश्वार हो गया है।
विज्ञापन

धूप निकलने से संक्रामक रोग फैलने की आशंका भी है। उतरौला नगर के भी कई मोहल्लों में पानी भरा है। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ तथा फ्लड पीएसी की करीब 32 टीमें राहत व बचाव कार्य में जुटी हैं। एडीएम/आपदा अधिकारी राम अभिलाष ने बताया कि राहत व बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है। बाढ़ पीड़ितों को हर संभव सहायता पहुंचाई जा रही है। नदी का जलस्तर कम होने के साथ-साथ बाढ़ पीड़ितों की दुश्वारियां भी कम हो रहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed