{"_id":"622a436837994201c82a083c","slug":"rampratap-become-mla-balrampur-news-lko6212393167","type":"story","status":"publish","title_hn":"राम प्रताप दूसरी बार विधायक बने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राम प्रताप दूसरी बार विधायक बने
विज्ञापन
बलरामपुर। उतरौला में एक बार फिर से भगवा परचम लहराया है। राम प्रताप वर्मा उर्फ शशिकांत वर्मा उतरौला सीट से दूसरे बार लगातार एमएलके चुने गए हैं। परिणाम आने पर उतरौला विधानसभा सीट दूसरे नंबर पर रही है। तुलसीपुर सीट का परिणाम सबसे पहले आया है। उतरौला सीट पर भी भाजपा व सपा प्रत्याशियों के बीच सीधी टक्कर रही है। अन्य उम्मीदवार लड़ाई से बाहर रहे हैं।
उतरौला विधानसभा सीट पर भाजपा, सपा, कांग्रेस, बसपा व एआईएमआईएम सहित 12 उम्मीदवारों ने चुनाव में अपनी दावेदारी ठोंकी थी। मंडी समिति परिषद भगवतीगंज परिसर में गुरुवार को सुबह आठ बजे से पोस्टल बैलेट के साथ ईवीएम के वोटों की काउंटिंग शुरू हुई। उतरौला में 1,95,546 वोटों की मतगणना की गई। उतरौला सीट पर 35 चक्र में काउंटिंग प्रक्रिया पूरी होनी थी जोकि तुलसीपुर के बाद दूसरे नंबर पर रही।
उतरौला सीट पर भाजपा के उम्मीदवार राम प्रताप वर्मा उर्फ शशिकांत को 87,027 वोट मिले और उन्होंने सपा उम्मीदवार हसीब खान को 22,034 वोटों से हराकर दूसरी बार अपनी जीत दर्ज करने में सफलता पाई। उतरौला सीट पर कांग्रेस व बसपा समेत सभी उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई है। कांग्रेस के धीरेंद्र प्रताप सिंह उर्फ धीरू को 12907, बसपा के राम प्रताप को 9623 व एआईएमआईएम के अब्दुल मन्नान को 12,287 वोट मिले हैं। उतरौला सीट पर 1609 वोटरों ने नोटा का बटन दबाकर अपना विरोध जताया है।