{"_id":"6999f3e1f3b877ac120fef73","slug":"ramadan-brings-buzz-to-the-market-with-increased-purchases-of-dates-and-vermicelli-balrampur-news-c-99-1-slko1029-143231-2026-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: रमजान से बाजार गुलजार, खजूर और सेवई की बढ़ी खरीदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: रमजान से बाजार गुलजार, खजूर और सेवई की बढ़ी खरीदारी
Sat, 21 Feb 2026 11:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sat, 21 Feb 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
उतरौला। पाक माह रमजान की आमद के साथ ही नगर के बाजारों में रौनक बढ़ गई है। सुबह से लेकर देर रात तक बाजारों में खरीदारों की चहल-पहल नजर आ रही है। खाने-पीने की वस्तुओं, खजूर, सेवई, फलों और इत्र की दुकानों पर जमकर खरीदारी हो रही है।
उतरौला बाजार में खजूर व्यापारी गुलाम, सद्दाम और नफीस ने बताया कि रोजा इफ्तार में सबसे पहले खजूर का सेवन किया जाता है। इस वर्ष बाजार में खजूर 30 रुपये प्रति पैकेट से लेकर 800 रुपये प्रति किलो तक उपलब्ध है। गुणवत्ता और किस्म के अनुसार दाम अलग-अलग हैं।
सेवई विक्रेता इदरीस के अनुसार रमजान में सूतफेनी, किमामी, लच्छेदार और डिब्बाबंद सेवई की मांग बढ़ जाती है। इस बार सेवई 140 रुपये से लेकर 300 रुपये प्रति किलो तक बिक रही है। ईद के नजदीक आते-आते मांग और बढ़ने की संभावना है। इफ्तार में फलों की भी खास अहमियत रहती है। फल विक्रेता दिनेश, कमालु मुजीब और कल्लू ने बताया कि संतरा, पपीता, केला और तरबूज करीब 60 रुपये किलो बिक रहे हैं, जबकि सेब और अनार 160 से 200 रुपये किलो तथा काला अंगूर 240 रुपये किलो तक बिक रहा है। फलों के दाम में इस बार कुछ बढ़ोतरी देखी जा रही है।