फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Ram Bujhart's family survives on hope and tears

Balrampur News: उम्मीद और आंसुओं के सहारे जी रहा राम बुझारत का परिवार

Mon, 10 Nov 2025 10:59 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Nov 2025 10:59 PM IST
विज्ञापन
Ram Bujhart's family survives on hope and tears
बलरामपुर के गैड़ास बुजुर्ग में घर में बच्चे के साथ बैठी राम बुझारत की पत्नी ।-संवाद
गैड़ास बुजुर्ग। थाने के सामने आत्मदाह करने वाले राम बुझारत की तस्वीर अब भी घर की दीवार पर टंगी है। धुएं से पीली पड़ी फोटो के नीचे अगरबत्ती की राख और सूखी माला लटक रही है। घर की खामोशी दर्द बयां करती है। कभी अपनी फसल को खेतों में देख हंसने-गुनगुनाने वाले राम बुझारत अब नहीं हैं, लेकिन उनके परिवार का दर्द और संघर्ष बदस्तूर जारी है।
विज्ञापन

पत्नी कुसमा देवी अब भी हर सुबह पति की तस्वीर देखकर कहती हैं कि सरकार ने कहा था कि हमें मदद मिलेगी...पर अब तक कुछ नहीं हुआ। अनुसूचित गरीब परिवार की बात कौन सुनता है? कुसमा की आंखों में नमी और चेहरे पर चिंता की लकीरें बताती हैं कि तकलीफ शब्दों में बयां नहीं हो सकता। एक दरोगा की जिद ने कैसे पूरे परिवार को तबाह कर दिया, यह देखने और समझने के लिए जिम्मेदारों को राम बुझारत के घर आना होगा।
विज्ञापन

घर की टूटी हुई चारपाई पर मां के साथ बैठा दस साल का प्रियांशु अब भी पिता की राह देखता है। बड़ी बेटी ज्योति (15) बुआ के घर रहकर पढ़ाई कर रही है, जबकि हिमांशु (13) अपने मामा के यहां है। गरीबी, बेबसी और अनिश्चितता के बीच तीनों बच्चे एक साथ नहीं रह पाते। विडंबना है कि परिवार टुकड़ों में बांटा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुसमा बताती हैं कि घटना के बाद अधिकारी आए थे...फोटो खिंचावाया...कागजों पर हस्ताक्षर कराए और आश्वासन देकर चले गए। कहते थे कि सरकार सब देख लेगी, लेकिन अब तक सिर्फ 30 हजार रुपये मिले। मैं चाहती हूं कि मेरे बच्चों को पढ़ने का मौका मिले।
--------------
ग्रामीणों को आज भी याद है राम बुझारत की यादें
गांव के बुजुर्ग हरिराम यादव बताते हैं कि राम बुझारत सीधा-सादा आदमी था। उसने कई बार थाने जाकर बताया कि उसकी जमीन पर कब्जा हो रहा है, लेकिन पुलिस ने उल्टा डांट दिया। उसी दिन सब खत्म हो गया। राम बुझारत की मौत के बाद गांव में कुछ दिन तक हलचल रही, टीवी कैमरे आए, नेताओं ने संवेदना जताई, लेकिन जैसे ही खबर ठंडी पड़ी, परिवार फिर अकेला पड़ गया। अब न मीडिया आती है और न कोई अफसर ही यहां झांकता है। ग्रामीणों ने एक बार फिर जिला प्रशासन से अपील की है कि राम बुझारत के परिवार को आर्थिक सहायता, आवास और बच्चों की शिक्षा की गारंटी दी जाए।

-------------------
दरोगा पर कार्रवाई न होने से है लोगों में गुस्सा
थाने के सामने हुई आत्मदाह की घटना को एक साल से ज्यादा बीत चुका है। आरोपित दरोगा पवन कनौजिया के खिलाफ चार्जशीट दाखिल तो हो गई, लेकिन गिरफ्तारी नहीं हुई। इससे गांव के लोगों में भी रोष है। महिला रामप्यारी कहती हैं कि गरीब आदमी न्याय के लिए मर जाता है और कोई सुनवाई नहीं होती। अब राम बुझारत के घर में न बिजली है, न ढंग का चूल्हा। खेत भी विवादित हैं। मजदूरी का काम मुश्किल से मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article