फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   rain,water,crop,dry

बारिश के अभाव में सूख रही है गन्ना, धान व सब्जी की खेती

Wed, 15 Jun 2022 10:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jun 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
rain,water,crop,dry
फोटो-3-बलरामपुर में बारिश न होने से सूख गई गन्ने की फसल - फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। बारिश न होने से गन्ने व सब्जी की फसल खेतों में सूख रही है। किसानों को धान की नर्सरी लगाने में भी दिक्कत हो रही। जिले के अधिकांश राजकीय नलकूप खराब हैं और नहरों में धूल उड़ रही है। ऐसे में असिंचित इलाकों में सिंचाई की सुविधा न होने से धान की नर्सरी पिछड़ रही है, जिससे अन्नदाताओं को चिंता सताने लगी है।
विज्ञापन

जून माह की तपिश से लोगों का हाल बेहाल है। बुधवार को अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अगले कई दिनों तक इसी तरह से तापमान बने रहने की संभावना है। लोग मानसून आने का इंतजार कर रहे हैं। भीषण गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। बारिश न होने से नहरों व तालाबों में धूल उड़ रही है। तमाम राजकीय नलकूप या तो खराब हैं या बिजली कटौती से उनका संचालन नहीं हो पा रहा है। खेतों में लगी गन्ने की फसल पानी के अभाव में सूख रही है। सब्जियों की खेती करने वाले किसान भी परेशान हैं।
विज्ञापन

धान की नर्सरी लगाने के लिए असिंचित इलाकों के किसान मानसून आने का इंतजार कर रहे हैं। सिंचित इलाकों में डीजल की महंगाई के चलते किसान परेशान हैं। उम्मेद सिंह, अब्दुल अजीज, बल्देव, शिव प्रसाद, रामसरन, देवता प्रसाद व कल्लू आदि का कहना है कि करीब एक माह पहले बारिश हुई थी। जिससे छोटे-छोटे गड्ढों में पानी भर गया था, जिसमें धान की नर्सरी लगाई गई थी। इधर, भीषण गर्मी के चलते धान की नर्सरी अब सूख रही है। गन्ने की फसल भी सिंचाई के अभाव में सूख रही है। खेतों में दरार पड़ गई है। जिला कृषि अधिकारी आरपी राना ने बताया कि अभी बारिश होने की संभावना कम दिख रही है। तपती गर्मी में किसान अपने खेतों की अधिक से अधिक जुताई करें, जिससे खरीफ की फसल बोने के बाद उसमें अच्छी पैदावार हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

1.64 लाख किसान करते हैं गन्ने की खेती
जिले की मुख्य नकदी फसल गन्ना है। जिले के गन्ना किसानों का गन्ना यहां की तीन चीनी मिलों में सप्लाई होता है। पूरे जिले में 1.64 लाख किसान गन्ने की खेती करते हैं। 92 हजार हेक्टेअर क्षेत्रफल में गन्ने की खेती की जाती है। बारिश न होने से सबसे ज्यादा परेशान असिंचित क्षेत्र के गन्ना किसान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed