{"_id":"663fceb7591985d4670875c7","slug":"rain-provided-relief-from-heat-balrampur-news-c-99-1-slko1019-109586-2024-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: बारिश ने गर्मी से दिलाई राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: बारिश ने गर्मी से दिलाई राहत
Sun, 12 May 2024 01:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sun, 12 May 2024 01:31 AM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। शहर में शनिवार को मौसम में फिर बदलाव हुआ। सुबह धूप निकलने के बाद दोपहर में बादल छाए और देखते ही देखते हवा चली और करीब आधे घंटे तक झमाझम बारिश हुई। इस दौरान बादल भी गरजे। इससे ग्रामीण इलाकों में कई स्थानों पर घंटों बिजली आपूर्ति बंद रही। वहीं शहर के कई इलाकों में एक दर्जन स्थानों पर बिजली के तार टूट गए। शाम तक बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई।
कई दिनों से तेज धूप के कारण लोग बेहाल थे। शनिवार दोपहर हुई बारिश से लोगों को उमसभरी गर्मी से राहत मिल गई। मौसम में हुए इस बदलाव से जहां तापमान में भी गिरावट देखने को मिली वहीं चिकित्सक इस बदलते मौसम का असर स्वास्थ्य पर भी पड़ने की बात कह रहे हैं।
बारिश से जहां गर्मी से राहत मिली, वहीं पानी की पाइपलाइन बिछाने के लिए खोदी गईं सड़कों पर चलना मुश्किल हो गया। पानी भरने से सड़कें दलदल में बदल गईं। शनिवार को बलरामपुर में अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
तेज हवा के चलते आम को हुआ नुकसान
तेज हवा के साथ हुई बारिश से आम की फसल को करीब पांच फीसदी नुकसान हुआ है। इससे किसान मायूस हैं। इस बार आम की फसल अच्छी आई थी। पैदावार अच्छी होने की संभावना जताई जा रही थी। बागवान राहुल कुमार व इलियास आदि का कहना है कि आम बड़े हो गए हैं। तेज हवा के चलते आम टूटकर गिर जाते हैं। इन आमों को आधे दाम पर ही बेेचना पड़ता है।
एक घंटे गुल रही बिजली
बारिश के कारण पूरे शहर की बिजली करीब एक घंटे गुल रही। इससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हालांकि बारिश बंद होने के बाद बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई। इस संबंध में अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड बालकृष्ण ने बताया कि तेज के चलते किसी को कोई नुकसान न पहुंचे, इसके लिए बिजली कटौती की गई थी। बारिश व तेज हवा बंद होते ही आपूर्ति बहाल कर दी गई।