फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   rain

भारी बारिश से बढ़ी परेशानी, शहर में चल रही नाव

Wed, 25 Aug 2021 12:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
rain
फोटो-6-बलरामपुर नगर में नाव से लोगों को निकाला जा रहा बाहर। (संवाद) - फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। मंगलवार भोर में हुई भारी बारिश के चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। जिले में कुल 88 मिमी औसत वर्षा रिकार्ड की गई है। शहर के कई मोहल्लों में बारिश का पानी घरों में भर गया है। नाव चलाकर लोगों को घरों से सुरक्षित स्थान पहुंचाया जा रहा है। राप्ती के जलस्तर में एक बार फिर वृद्धि होने लगी है। बारिश व जलभराव से ग्रामीण इलाकों में कच्चे तथा जर्जर मकानों के जमीदोज होने की आशंका बढ़ गई है।
विज्ञापन

मंगलवार की बारिश से सबसे खराब हालात बलरामपुर नगर का हो गया है। सरयू नहर कालोनी, तुलसीपार्क, नई बस्ती, नौशहरा, गदुरहवा तथा खलवा दक्षिणी आदि मोहल्लों में बाढ़ के हालात उत्पन्न हो गए है। नगर पालिका प्रशासन खलवा दक्षिणी मोहल्ले में पानी भरने से घरों में फंसे लोगों को नाव लगाकर बाहर निकाला जा रहा है। कई घरों में खाने व पानी का पैकेट पहुंचाया जा रहा है। नौशहरा मोहल्ला निवासी कय्यूम के घर की दीवार भारी बारिश की वजह से गिर गई है। नगर में जलभराव से नाराज लोगों ने नगर पालिका अध्यक्ष के आवास का घेराव कर नारेबाजी की।
विज्ञापन

नहर बालागंज मोहल्ले के लोगों ने घरों में पानी भर जाने से मदरसे में शरण ली है। मदरसे के प्रबंधक मौलाना मोहम्मद उमर पीड़ित लोगों की मदद कर रहे हैं। बारिश के चलते कच्चे व जर्जर मकानों के गिरने की संभावना बढ़ गई है। बारिश के चलते राप्ती नदी का जलस्तर एक बार फिर बढ़ने लगा है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के लोग भयभीत दिखाई दे रहे है। पहाड़ी नालों में भी उफान आने की संभावना बढ़ गई है। सैकड़ों एकड़ धान व गन्ने की फसल अभी भी पानी में डूबी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रखी जा रही है नजर
भारी बारिश व बाढ़ के हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है। सभी उप जिलाधिकारियों तथा नगर के अधिशासी अधिकारियों को सभी आवश्यक इंतजाम करने के निर्देश दिए गए है।
एके शुक्ल, एडीएम / आपदा अधिकारी बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed