फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   railway station development

Balrampur News: बलरामपुर रेलवे स्टेशन के विकास के लिए 10.5 करोड़

Wed, 17 May 2023 12:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Wed, 17 May 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
railway station development
बलरामपुर। अमृत भारत स्टेशन में चयनित बलरामपुर रेलवे स्टेशन की आवश्यकता को देखते हुए दीर्घकालिक मास्टर प्लान तैयार किया गया है। प्लान के तहत रेल के साथ ही यात्री सुविधाओं का भी विकास किया जाएगा। पूर्वोत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी महेश गुप्ता ने बताया कि अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत स्टेशन के विकास की योजना बनाई गई है। बलरामपुर रेलवे स्टेशन के विकास के लिए 10.5 करोड़ रुपये खर्च होंगे। गोंडा-गोरखपुर लूप लाइन रेलमार्ग पर स्थित बलरामपुर रेलवे स्टेशन पर प्रतिदिन लगभग 1900 यात्रियों का आवागमन होता है। स्टेशन पर यात्रियों के आवागमन के लिए 10 जोड़ी मेल/एक्सप्रेस ट्रेन तथा 03 जोड़ी सवारी गाड़ियों की सुविधा है। यह स्टेशन यात्री सुविधा ग्रेड एनएसजी-5, ब्राड गेज लाइन का स्टेशन है।
विज्ञापन



इनसेट
क्या है आध्यात्मिक महत्व
बलरामपुर से 18 किलोमीटर पश्चिम में सहेट-महेट स्थित है। गोंडा, बहराइच जिलो की सीमा पर यह प्रसिद्व बौद्ध तीर्थ स्थान है। प्राचीन काल में यह कोशल देश की दूसरी राजधानी थी। भगवान राम के पुत्र लव ने इसे अपनी राजधानी बनाया था। श्रावस्ती जिले में बौद्ध व जैन दोनों सम्प्रदायों के तीर्थ स्थान है। जेतवन बिहार के साथ ही यहां बोैद्ध धर्मशाला, मठ और मंदिर है।
विज्ञापन


इनसेट
यह होंगे काम
अमृत भारत योजना के तहत बलरामपुर स्टेशन के मुख्य प्रवेश द्वार के सरकुलेटिंग एरिया के विकास तथा स्थानीय कला एवं संस्कृति को शामिल करते हुए स्टेशन का सौंदर्यीकरण कराया जाएगा। प्लेटफाॅर्म का अपग्रेडेशन,स्टेशन फसाड तथा स्टेशन परिसर में उन्नत लाईिटंग, कोच गाइडेंस सिस्टम, ट्रेन डिस्पले बोर्ड, डिजिटल घड़ियां, यात्री उद्घोषणा प्रणाली, सोलर प्लांट, वाटर कूलर, एयर कंडीशनर की व्यवस्था की जाएगी। विभिन्न यात्री सुविधाओं से संबंधित ग्लोसाइन बोर्ड, एलईडी स्टेशन नाम पट्टिकाओं तथा स्टेशन पर स्थित यात्री प्रतीक्षालय व शौचालयों का आधुनिकीकरण इत्यादि कार्य होंगे। इसके लिए टेंडर की प्रक्रिया की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed