{"_id":"6a4e8516d22f5507550c3a04","slug":"raids-on-pesticide-shops-eight-samples-sent-for-testing-balrampur-news-c-99-1-slko1019-151311-2026-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: कीटनाशक दुकानों पर छापेमारी, आठ नमूने जांच को भेजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: कीटनाशक दुकानों पर छापेमारी, आठ नमूने जांच को भेजे
Wed, 08 Jul 2026 10:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Wed, 08 Jul 2026 10:42 PM IST
विज्ञापन
फोटो-42-बलरामपुर में कीटनाशक की दुकान का निरीक्षण करते उप कृषि रक्षा अधिकारी उपेंद्र नाथ खरवा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। खरीफ सीजन में किसानों को निर्धारित मूल्य पर गुणवत्तापूर्ण कीटनाशक उपलब्ध कराने के लिए कृषि विभाग ने बुधवार को जिलेभर में विशेष जांच अभियान चलाया। अभियान के दौरान 23 कीटनाशक विक्रेताओं की दुकानों और प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की गई। जांच के दौरान विभिन्न कीटनाशक रसायनों के आठ नमूने लेकर प्रयोगशाला भेजे गए, जबकि अनियमितताएं मिलने पर चार विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस और तीन को चेतावनी जारी की गई।
जिला कृषि रक्षा अधिकारी उपेंद्र नाथ खरवार ने बताया कि जांच के दौरान दुकानों पर उपलब्ध कीटनाशक रसायनों की गुणवत्ता, अभिलेखों और अन्य व्यवस्थाओं का सत्यापन किया गया। उन्होंने बताया कि जिन प्रतिष्ठानों पर अनियमितताएं मिलीं, उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई शुरू कर दी गई है। साथ ही किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए संदिग्ध कीटनाशकों के आठ नमूने परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद संबंधित विक्रेताओं के विरुद्ध आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद