फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Rahul Gandhi is another Mahatma Gandhi: Naseemuddin

राहुल गांधी दूसरे महात्मा गांधी हैं : नसीमुद्दीन

Mon, 28 Jul 2025 10:52 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jul 2025 10:52 PM IST
विज्ञापन
Rahul Gandhi is another Mahatma Gandhi: Naseemuddin
नसीमुद्दीन सिद्दीकी
बलरामपुर। कांग्रेस के संगठन सृजन कार्यक्रम में पूर्व मंत्री व जोनल कोऑर्डिनेटर नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने राहुल गांधी की तुलना महात्मा गांधी से कर डाली। उन्होंने कहा राहुल गांधी दूसरे महात्मा गांधी हैं। कार्यकर्ता उन पर भरोसा करें और पार्टी को मजबूत बनाने के लिए एकजुट होकर काम करें।
विज्ञापन

एमएलके पीजी कॉलेज सभागार में उन्होंने सोमवार को पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। कहा कि कांग्रेस का सामना फिरका परस्त ताकतों से है। इनसे मुकाबले के लिए हमें रणनीति बदलनी होगी। संगठन को मजबूत बनाना होगा। पार्टी से जिन्हें जोड़ें, उनकी हमेशा मॉनिटरिंग करते रहे। जो लोग संगठन से दूर हों, उनकी भरपाई की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि महीने में मात्र 20 दिन केवल दो घंटे संगठन को दें। कार्यकर्ता संगठन का हाथ-पैर हैं, इसलिए कार्यकर्ता के सुख-दुख में भागीदार बनें। चुनाव से पहले हर घर संपर्क करें और हर व्यक्ति को कांग्रेस की नीतियों से अवगत कराएं।
विज्ञापन

कहा कि अपने घर के साथ सहयोगियों के घर पर भी कांग्रेस का झंडा जरूरी लगाएं। इस दौरान उन्होंने केंद्र व प्रदेश की जनविरोधी नीतियों पर भी हमला बोला। समीक्षा बैठक को पूर्व विधायक धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू, जिलाध्यक्ष शिवलाल, पूर्व जिलाध्यक्ष अनुज कुमार सिंह, डॉ. पंकज गुप्त, चंद्रशेखर मिश्र, बबिता आर्या, राज बहादुर यादव व विनय कुमार मिश्र आदि ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर अवधेश पाल सिंह, अमरिका यादव, घनश्याम मिश्र, मार्कंडेय मिश्र, डॉ. प्रतीक मिश्र, अख्तर हुसैन व उमाशंकर तिवारी सहित तमाम कांग्रेसी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed